menu-icon
India Daily

Ira-Nuppur Wedding Reception: आयरा के रिसेप्शन पार्टी में पीछे के दरवाजे से पहुंचे शाहरुख और गौरी, आमिर संग किंग खान ने दिया पोज

Ira-Nuppur Wedding Reception: शादी के बाद आमिर खान ने रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है. 

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Ira-Nuppur Wedding Reception: आयरा के रिसेप्शन पार्टी में पीछे के दरवाजे से पहुंचे शाहरुख और गौरी, आमिर संग किंग खान ने दिया पोज

हाइलाइट्स

  • शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ आयरा के रिसेप्शन में पहुंचे

नई दिल्ली: आमिर खान की बेटी आयरा खान और उनके दामाद नूपुर शिखरे दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. दोनों 10 जनवरी को शादी के बंधन में बंधे थे. इनकी शादी का कार्यक्रम 6 जनवरी से लेकर 10 जनवरी तक चला था. शादी के बाद आमिर खान ने रिसेप्शन पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड, बिजनेस, खेल और राजनीतिक जगत के कई बड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है. 

आमिर की बेटी आयरा और दामाद नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन

आपको बता दें कि आमिर की बेटी आयरा और दामाद नूपुर का ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई के प्रसिद्ध जियो वर्ल्ड सेंटर में रखा गया है जो कि शाम 7 बजे से शुरू हुआ था. इसमें कई बड़ी हस्तियों ने एंट्री ली जिसमें कैटरीना कैफ, मृणाल ठाकुर, सलमान खान, और शाहरुख खान का नाम शामिल है. अब इस बीच हर किसी की नजर किंग खान के परिवार पर आ टिकी. 

शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे

वहीं शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ पार्टी में पहुंचे, हालांकि, दोनों ने पैपराजी के सामने पोज नहीं दिया क्योंकि उनकी एंट्री पीछे के दरवाजे से हुई थी. इस दौरान शाहरुख खान के लुक की बात करें तो वह ऑल ब्लैक में दिखाई दिए, वहीं उनकी पत्नी गौरी खान मेहरून सूट में बेहद सुंदर दिखीं. गौरी खान के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है. 

अब इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. फोटो में शाहरुख खान और गौरी खान ने आमिर और उनकी संबधन के साथ पोज दिया. इनकी इस फोटो पर हर कोई जमकर प्यार बरसा रहा है. एक यूजर ने लिखा ये लोग कितने प्यारे दिख रहे हैं.  वहीं एक ने लिखा किंग खान बॉलीवुड के बादशाह है. वहीं एक यूजर का कहना है कि शाहरुख खान बहुत अच्छा है यार..