menu-icon
India Daily

Mirzapur: 'तैयार रहियेगा...' फिर धमाल मचाने आ रही है मिर्जापुर-3, बीना भाभी ने दी ये बड़ी अपडेट

Mirzapur: अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके है. फैंस अब इसके तीसरे सीजन का भी इंतजार कर रहे थे और जो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब आप सोच रहे होंगे कि वो खुशखबरी क्या हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं-

Manish Pandey
Edited By: Manish Pandey
Mirzapur: 'तैयार रहियेगा...' फिर धमाल मचाने आ रही है मिर्जापुर-3, बीना भाभी ने दी ये बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: मिर्जापुर किसने नहीं देखी है हर कोई इस सीरीज का दीवाना है. इस सीरीज ने ओटीटी पर खूब धमाल मचाया था. मिर्जापुर सीरीज के हर एक कैरेक्टर की अभी तक बात की जाती है. लोगों को इसके हर एक कैरेक्टर काफी पसंद आए थे और आज तक इनके कैरेक्टर ने सबके दिल में जगह बनाई है. अब तक इस सीरीज के दो सीजन आ चुके है. फैंस अब इसके तीसरे सीजन का भी इंतजार कर रहे थे और जो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक खुशखबरी सामने आई है. अब आप सोच रहे होंगे कि वो खुशखबरी क्या हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं-

मिर्जापुर सीजन-3 जल्द आएगी

मिर्जापुर के कालीन भईया की पत्नी बीना त्रिपाठी ने फैंस को एक खुशखबरी दी है और यह खुशखबरी मिर्जापुर के तीसरे सीजन से जुड़ा है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की है जिसमें उन्होंने इस बात की जानकारी दी हैं कि मिर्जारपुर का सीजन-3 भी जल्द दस्तक देने वाला है. बीना त्रिपाठी यानी रसिका दुग्गल ने अपने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी हैं कि उन्होंने इस सीरीज की डबिंग शुरू कर दी है.

mirzapur-3-2
रसिका दुग्गल ने दिया यह बड़ा अपडेट

जैसा कि हम सब जानते हैं कि रसिका दुग्गल सीजन-3 में भी अपने उसी अवतार में दिखेंगी. बीना त्रिपाठी का किरदार सबको काफी पसंद आया था. अब इसी बीच रसिका ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वह स्टूडियो में खड़ी दिख रही है. इस फोटो को शेयर करते हुए रसिका ने लिखा 'तैयार रहियेगा'. इसके बाद रसिका ने हैशटैग डबिंगडेज़, हैशटैग डबिंग और  हैशटैग मिर्जापुर सीजन 3 भी लिखा. इससे साफ पता चलता हैं कि अब मेकर्स जल्द इसके सीजन-3 को भी लाने वाले है. फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस सीरीज को अमेजन प्राइम में ही रिलीज किया जाएगा.