menu-icon
India Daily

'क्या घिनौनी फिल्म है...', आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' पर भड़कीं 'धड़क 2' की डायरेक्टर, जानें क्या कहा?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को मिल रही तारीफों के बीच शाजिया इकबाल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर फिल्म और उसके निर्माताओं की आलोचना की. हालांकि पोस्ट शेयर करने के कुछ घंटों बाद ही उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया.

antima
Edited By: Antima Pal
'क्या घिनौनी फिल्म है...', आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' पर भड़कीं 'धड़क 2' की डायरेक्टर, जानें क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में आदित्य धर निर्देशित स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' अपनी रिलीज के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह की अगुवाई वाली यह फिल्म थिएटर्स में जबरदस्त कमाई करने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी धमाल मचा रही है. 30 जनवरी 2026 को ओटीटी पर आने के बाद यह ट्रेंडिंग नंबर 1 पर पहुंच गई, जहां फैंस इसे देखकर जमकर तारीफ कर रहे हैं.

'धुरंधर' पर भड़कीं 'धड़क 2' की डायरेक्टर

फिल्म में एक्शन, क्राफ्ट और स्केल की इंडस्ट्री में काफी सराहना हुई है. लेकिन अब इसकी राजनीतिक छवि को लेकर एक नई विवाद की लहर उठी है. 'धड़क 2' की निर्देशक शाजिया इकबाल ने फिल्म की खुलकर आलोचना की है. उन्होंने इसे 'सीनिस्टर' यानी घिनौना करार दिया है. रविवार, 1 फरवरी को शाजिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तीखा रिएक्शन शेयर किया.

Dhadak 2 director on Dhurandhar

Dhadak 2 director on Dhurandhar instagram story

'क्या घिनौनी फिल्म है'

उन्होंने फिल्म का नाम तो सीधे नहीं लिया, लेकिन बैकग्राउंड में 'धुरंधर' का पॉपुलर गाना 'Fa9la' प्ले करके इशारा साफ कर दिया. शाजिया ने लिखा- 'क्या घिनौनी फिल्म है. यह छिपा हुआ नहीं है, अनइंटेंशनल भी नहीं. नफरत और हिंसा भड़काना इस फिल्म के डीएनए में है.' उन्होंने आगे इंडस्ट्री के लोगों पर तंज कसा कि वे ऐसी फिल्मों की तारीफ करते हैं, लेकिन अल्पसंख्यक समुदायों पर इसके असर को लेकर बिल्कुल बेपरवाह हैं.'

उन्होंने कहा- 'बहुत बढ़िया, इंडस्ट्री के ड्यूड ब्रोज... खुशी है कि ज्यादातर लोग अल्पसंख्यकों की इतनी भी परवाह नहीं करते कि अपनी खुली बेपरवाही को छिपा भी लें.' शाजिया की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है. एक तरफ जहां फिल्म के फैंस इसे देशभक्ति और एंटरटेनमेंट से भरपूर बता रहे हैं, वहीं कुछ लोग शाजिया के नजरिए से सहमत दिख रहे हैं. फिल्म में रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस के किरदार में हैं, जो पाकिस्तान में घुसपैठ करके बड़े मिशन को अंजाम देते हैं. इसमें संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन जैसे बड़े नाम भी हैं.