सूर्या और तृषा की फिल्म 'करुप्पु' इस साल की सबसे मोस्टअवेटेड तमिल फिल्मों में से एक है. यह फिल्म 14 मई, 2026 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मंगलवार को फिल्म मेकर्स ने X पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को राज्य में फिल्म के सुबह 9 बजे के शो की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया. फिल्म मेकर्स ने ट्वीट कर लिखा, 'हमारी फिल्म #Karuppu के सुबह 9 बजे के शो के लिए विशेष अनुमति देने हेतु हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय को विशेष धन्यवाद. #Karuppu - FDFS (पहला शो) 14 मई से सुबह 9 बजे शुरू होगा.'
तृषा और विजय पिछले कुछ हफ्तों से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. रविवार को विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा भी मौजूद थीं. दिलचस्प बात यह है कि 4 मई को, जब चुनाव परिणाम घोषित हुए और विजय की जीत हुई, तो उस दिन एक्ट्रेस का जन्मदिन था.
Special thanks to our honorable Chief Minister Thiru. Joseph Vijay for granting the special permission for the 9AM shows of #Karuppu.#Karuppu - FDFS begins at 9AM, from May 14th🔥
— DreamWarriorPictures (@DreamWarriorpic) May 12, 2026
A @SaiAbhyankkar Musical 🎵@Suriya_offl @trishtrashers @RJ_Balaji @dop_gkvishnu @prabhu_sr… pic.twitter.com/6sLumAcAFr
फिल्म मेकर्स के ट्वीट पर फैंस ने अपना रिएक्शन साझा किया है. एक नेटिजन ने लिखा, 'सुबह 4 या 6 बजे के शो की अनुमति भी मांगी जा सकती थी.' वहीं दूसरे X यूजर ने ट्वीट किया, 'वाह, बहुत बढ़िया भाई! तमिलनाडु के इतिहास में पहली बार किसी तमिल फिल्म का FDFS सुबह 9 बजे शुरू हो रहा है; विजय अन्ना, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद.' तीसरे ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अपनी फिल्म के विशेष शो के लिए सरकार से अनुमति मांगने से लेकर... अब मुख्यमंत्री के तौर पर खुद अनुमति देने तक. क्या शानदार सफर रहा है!'
'करुप्पु' का ट्रेलर कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ था, और इसे दर्शकों से काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है. सूर्या और तृषा के फैंस बड़े पर्दे पर इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं. सूर्या की पिछली कुछ फिल्में, जैसे 'रेट्रो' और 'कंगुवा', बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं. इसलिए, यह देखना दिलचस्प होगा कि 'करुप्पु' को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है.