सनी लियोनी आज बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं. हालांकि यहां तक उनका सफर आसान नहीं रहा. एक समय था जब लोग उन्हें केवल एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस के तौर पर जानते थे. सनी ने अपनी मेहनत और लगातार काम के दम पर मनोरंजन की दुनिया में पहचान बनाई. आज वह फिल्मों के अलावा रियलिटी शो, म्यूजिक वीडियो और सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं.
आज 13 मई 2026 को सनी लियोनी अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं. सनी लियोनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ निजी जिंदगी को लेकर भी हमेशा चर्चा में रहती हैं. लोग अक्सर उनके असली नाम, धर्म और परिवार के बारे में जानना चाहते हैं. बता दें की सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है. उनका जन्म एक पंजाबी सिख परिवार में हुआ था. फिल्म इंडस्ट्री में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सनी लियोनी रखा.
सनी लियोनी सिख धर्म से ताल्लुक रखती हैं. उनका परिवार पंजाबी सिख समुदाय से जुड़ा हुआ है. वोहरा उपनाम पंजाब में सिखों और खत्री समुदाय के बीच काफी आम माना जाता है. इतिहास में इस समुदाय को व्यापार और कारोबार से भी जोड़ा जाता रहा है. हालांकि सनी ने हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर ज्यादा बातें नहीं कीं. हालांकि कई इंटरव्यू में उन्होंने अपने पारिवारिक संस्कारों का जिक्र जरूर किया है.
साल 2011 में सनी लियोनी ने डेनियल वेबर से शादी की थी. डेनियल वेबर अमेरिकी नागरिक हैं और यहूदी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था और वह एक म्यूजिशियन होने के साथ एक एक्टर भी हैं. दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती है. शादी के बाद से दोनों कई बिजनेस और एंटरटेनमेंट प्रोजेक्ट्स में साथ नजर आ चुके हैं.