menu-icon
India Daily

विवादों के बीच रिलीज हुआ 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर, कोर्टरूम ड्रामा ने मचाया धमाल

फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें अयान खान का लुक सलमान खान से काफी मिलता-जुलता दिखा था. ब्रेसलेट से लेकर स्टाइल तक, सब कुछ चर्चा का विषय बना हुआ है. मेकर्स ने किरदारों के नाम बदलकर विवाद से बचने की कोशिश की है. लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित किरदार को 'लॉयन बिश्नोई' नाम दिया गया है.

antima
Edited By: Antima Pal
विवादों के बीच रिलीज हुआ 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर, कोर्टरूम ड्रामा ने मचाया धमाल
Courtesy: X

Kala Hiran Teaser Release: अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. विवादों और चर्चाओं के बीच फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो पूरी तरह कोर्टरूम ड्रामा से भरा हुआ है. करीब 1 मिनट 56 सेकंड लंबे इस टीजर में शिकार कांड, गवाहों के बयान, पुलिस जांच और अदालत में तीखी बहस दिखाई गई है.

रिलीज हुआ 'काला हिरण- द बैटल फॉर लेगेसी' का टीजर

टीजर की शुरुआत गोविंद नामदेव की गंभीर आवाज से होती है. वे फिल्म में बिश्नोई समाज के वकील का किरदार निभा रहे हैं. कोर्ट में एक गवाह से पूछा जाता है- 'उस दिन आपने क्या देखा, बिना डर के बताइए.' गवाह जवाब देता है, 'रात के करीब 11 बजे दो गोलियों की आवाज आई. हम समझ गए कि कोई हिरण का शिकार कर रहा है.'

टीजर में एक और गवाह यह भी कहता है कि यह सिर्फ हिरण शिकार की घटना नहीं थी, बल्कि उनके गुरु जम्भेश्वर के सिद्धांतों पर हमला था. जंगल की रात, जिप्सी में शिकार के लिए निकलते लोग, गांव वालों का विरोध और कोर्ट में चल रही सुनवाई के दृश्य काफी रोचक लग रहे हैं.

सलमान खान से प्रेरित किरदार?

फिल्म में काशिफ इकबाल खान ने 'अयान खान' का रोल प्ले किया है, जिसे बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से काफी प्रेरित बताया जा रहा है. मेकर्स हालांकि इन आरोपों से साफ इनकार कर चुके हैं. टीजर में अयान खान पर गवाहों को धमकाने, ड्राइवर को गायब करने और डॉक्टरों को खरीदने जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं.

एक गवाह कोर्ट में कहता है- 'हिरण को बहुत नजदीक से गोली मारी गई थी.' टीजर में यह भी दिखाया गया है कि पुलिस पर ऊपर से दबाव बनाने और गवाहों को धमकियों की बातें सामने आती हैं. सबसे चर्चित डायलॉग काशिफ इकबाल खान का है, जिसमें वे कहते हैं- 'जितने रुपयों में मेरी एक फिल्म बनती है, उतने में मैं एक हजार ड्राइवर खरीद सकता हूं और उनके बयान बदलवा सकता हूं.'