menu-icon
India Daily

सुपरस्टार मोहनलाल ने पत्नी सुचित्रा के साथ मनाई 38वीं शादी की सालगिरह, कहा- 'अभी भी लगता है सब कुछ नया-नया है'

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मोहनलाल ने लिखा- '38 साल बाद भी somehow, it still feels like the beginning.' यानी 38 साल गुजर जाने के बाद भी रिश्ता अभी भी वैसा ही लगता है जैसे शुरुआत के दिनों में था. इस भावुक कैप्शन के साथ शेयर की गई तस्वीर फैंस के दिल को छू गई.

antima
Edited By: Antima Pal
सुपरस्टार मोहनलाल ने पत्नी सुचित्रा के साथ मनाई 38वीं शादी की सालगिरह, कहा- 'अभी भी लगता है सब कुछ नया-नया है'
Courtesy: x

मुंबई: मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी पत्नी सुचित्रा के साथ शादी की 38वीं वर्षगांठ बड़े ही प्यारे अंदाज में मनाई. अभिनेता ने न्यूयॉर्क से एक खूबसूरत और रोमांटिक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों आइकॉनिक स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के पास खड़े नजर आ रहे हैं.

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मोहनलाल ने लिखा- '38 साल बाद भी somehow, it still feels like the beginning.' यानी 38 साल गुजर जाने के बाद भी रिश्ता अभी भी वैसा ही लगता है जैसे शुरुआत के दिनों में था. इस भावुक कैप्शन के साथ शेयर की गई तस्वीर फैंस के दिल को छू गई.

A post shared by Mohanlal (@mohanlal)

1988 में हुई थी शादी

मोहनलाल और सुचित्रा की शादी 27 अप्रैल 1988 को हुई थी. सुचित्रा, प्रसिद्ध फिल्म प्रोड्यूसर स्वर्गीय के. बालाजी की बेटी हैं. शादी के इतने सालों बाद भी दोनों की जोड़ी बेहद प्राइवेट और कम प्रचार वाली रही है. मोहनलाल की भारी-भरकम स्टारडम के बावजूद सुचित्रा हमेशा पर्दे के पीछे रहीं और पति का साथ निभाती रहीं. दोनों की जिंदगी में दो बच्चे हैं- बेटा प्रणव मोहनलाल और बेटी विस्मया.

प्रणव बचपन में ही फिल्म 'ओन्नमन' में बाल कलाकार के रूप में नजर आ चुके हैं और अब वो भी फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बना रहे हैं. 

फैंस ने दी ढेर सारी शुभकामनाएं

मोहनलाल की इस पोस्ट पर फैंस ने भरपूर प्यार दिया. कई लोगों ने लिखा कि इतने सालों बाद भी एक-दूसरे के प्रति उनका प्यार और लगाव देखकर अच्छा लगता है. कुछ फैंस ने टिप्पणी की, 'ये है असली लव स्टोरी', जबकि कुछ ने कहा, '38 साल बाद भी honeymoon जैसा फील, respect!'

मोहनलाल इन दिनों अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ के ऐसे पल शेयर करके फैंस को खासा खुश कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अमेरिका के दौरे पर द रियल चेनस्मोकर्स के साथ मुलाकात की थी, जिसकी तस्वीरें भी काफी वायरल हुईं थीं. 

सादगी भरा रिश्ता

मोहनलाल और सुचित्रा का रिश्ता हमेशा से सादगी और समझदारी के लिए जाना जाता है. दोनों ने कभी अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा कैमरों के सामने नहीं आने दिया. इसी वजह से जब कभी मोहनलाल अपनी पत्नी के साथ कोई खास पल शेयर करते हैं, तो फैंस का प्यार और बढ़ जाता है.