menu-icon
India Daily

'बार-बार मौके नहीं देती...', गोविंदा से शादी कर पछता रही हैं सुनीता आहूजा?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं. अब सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में कहा है कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है और उनके मन में आज भी अभिनेता के लिए प्यार है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'बार-बार मौके नहीं देती...', गोविंदा से शादी कर पछता रही हैं सुनीता आहूजा?
Courtesy: Social Media

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है. दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने अब अपने दिल की बात खुलकर कही है. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें गोविंदा से शादी करने का कोई पछतावा नहीं है और उनके मन में आज भी अभिनेता के लिए प्यार है. हालांकि, सुनीता ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी रिश्ते में प्यार के साथ आत्म-सम्मान भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि वह किसी को बार-बार मौके देने में विश्वास नहीं रखतीं.

गोविंदा से शादी पर क्या बोलीं सुनीता

बालाजी टेलीफिल्म्स के YouTube चैनल से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा से पूछा गया कि क्या उन्हें गोविंदा से शादी करने का कभी अफसोस हुआ है. सुनीता ने इसका जवाब देते हुए कहा कि उन्हें बिल्कुल पछतावा नहीं है. उन्होंने बताया कि जब वह गोविंदा से मिली थीं, तब अभिनेता के पास आज जैसी शोहरत नहीं थी. इसके बावजूद उन्होंने उन्हें पसंद किया, क्योंकि उस समय उन्हें गोविंदा एक अच्छे और ईमानदार इंसान लगे थे. सुनीता ने कहा कि वह एक भावुक इंसान हैं और उनके बारे में लोगों की राय भले ही अलग हो, लेकिन वह अपनी बात दिल से कहती हैं.

गोविंदा से आज भी प्यार करती हैं सुनीता

सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर कहा कि जब उन्होंने अभिनेता से शादी की थी, तब वह उनसे प्यार करती थीं और आज भी उनके मन में वही भावना है. उन्होंने कहा कि वह एक बड़े परिवार से थीं, जबकि गोविंदा का परिवार उनकी तुलना में अलग परिस्थितियों से आया था. इसके बावजूद उन्होंने अभिनेता को चुना. सुनीता ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि गोविंदा के मन में आज उनके लिए वही भावनाएं हैं या नहीं, लेकिन उनके दिल में अभी भी उनके लिए प्यार मौजूद है.

आत्म-सम्मान को लेकर भी साफ की अपनी बात

गोविंदा के साथ भविष्य के रिश्ते को लेकर सुनीता ने कोई सीधा जवाब देने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वह आसानी से किसी को माफ नहीं करतीं और बार-बार मौके देने में विश्वास नहीं रखतीं. उनके मुताबिक, वह किसी व्यक्ति को कई मौके दे सकती हैं, लेकिन अगर कोई लगातार उन्हें दुख पहुंचाता रहे तो एक समय के बाद वह उस व्यक्ति को अपनी जिंदगी से दूर कर देंगी.

सुनीता ने इस बातचीत में आत्म-सम्मान को भी काफी अहम बताया. उनका कहना था कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला के प्यार और उसकी भावनाओं की कद्र नहीं करता तो उसे उस रिश्ते में बने रहने की जरूरत नहीं है.