डिजिटल दुनिया के मशहूर इन्फ्लुएंसर और टीवी स्टार फैसल शेख एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. हाल के दिनों में उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैल रही थी. दावा किया जा रहा था कि मिस्टर फैसू जुलाई 2026 में निकाह करने वाले हैं. अब खुद फैसल ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने न सिर्फ जुलाई वाली अटकलों को खारिज किया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि वह कब शादी करेंगे.
फैसल शेख ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपनी शादी को लेकर खुलकर बात की. साइरस सेज के शो में जब उनसे जुलाई 2026 में शादी की अफवाहों के बारे में पूछा गया. उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें खुद नहीं पता यह खबरें कहां से आ रही हैं. हालांकि, इसके बाद उन्होंने यह जरूर कहा कि जुलाई में शादी नहीं होगी लेकिन 2026 के अंदर वह निकाह कर लेंगे. फैसल का यह बयान तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उनके फैंस लगातार यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर वह किससे शादी करने वाले हैं. फैसल ने अपनी होने वाली पार्टनर की पहचान फिलहाल गुप्त रखी है.
फैसल शेख ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा सार्वजनिक नहीं करना चाहते. उन्होंने माना कि सोशल मीडिया पर हर चीज साझा करना जरूरी नहीं होता. यही वजह है कि उन्होंने अब तक अपनी रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया. फैसल ने कहा कि वह अपने करीबी दोस्त अदनान शेख की तरह निजी रिश्तों को कैमरे और लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. पिछले कुछ समय में उनके ब्रेकअप को लेकर भी कई चर्चाएं हुई थी, लेकिन फैसल ने इन बातों पर ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी.
फैसल शेख ने डिजिटल प्लेटफॉर्म से अपने करियर की शुरुआत की थी. टिकटॉक पर छोटे वीडियो बनाकर उन्होंने लाखों लोगों का ध्यान खींचा. इसके बाद इंस्टाग्राम पर उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. धीरे-धीरे उन्होंने टेलीविजन और रियलिटी शोज में भी अपनी पहचान बनाई. ‘झलक दिखला जा’ में उनके डांस को काफी पसंद किया गया, जबकि ‘खतरों के खिलाड़ी’ में उन्होंने अपने साहसी अंदाज से दर्शकों को प्रभावित किया. हाल ही में वे ‘द 50’ शो में भी नजर आए थे.