menu-icon
India Daily

Namita Thapar: 47 की हुईं शार्क टैंक की जज नमिता थापर, जानिए आज कैसे हैं करोड़ों की मालकिन

Namita Thapar: नमिता को लग्जरी चीजों का काफी शौक है. कपड़े से लेकर गाड़ी तक वह हर चीज यूनिक पहनती हैं. नमिता को जूतों का काफी शौक है.

India Daily Live
Namita Thapar: 47 की हुईं शार्क टैंक की जज नमिता थापर, जानिए आज कैसे हैं करोड़ों की मालकिन

नई दिल्ली: नमिता थापर शार्क टैंक की जज होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी है. नमिता emcure pharmaceuticals की हेड है. नमिता थापर की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. शार्क आज 47 साल की हो गई हैं, इनका जन्म 21 मार्च 1977 को हुआ है.

नमिता को लग्जरी चीजों का काफी शौक है. कपड़े से लेकर गाड़ी तक वह हर चीज यूनिक पहनती हैं. नमिता को जूतों का काफी शौक है, यही कारण है कि वह 20 लाख के जूते पहनती हैं. इस बात का खुलासा खुद शार्क टैंक के जज अमित जैन ने एक इंटरव्यू में किया था. अमित जैन ने बताया था कि नमिता को महंगी चीजों का शौक है और वह काफी कीमती जूते पहनती हैं.

46 साल की हुईं नमिता थापर

इसके अलावा नमिता थापर के स्टाइलिश अंदाज का हर कोई दीवाना है. शार्क टैंक की जज विदेशी ब्रांड की काफी शौकीन है, वह माजे, पौले, ऐलिस एंड ओलिविया मार्चेसाइरो और सैंड्रो जैसे विदेशी ब्रांड्स की दीवानी हैं. वह अक्सर यहीं से कपड़े खरीदती हैं और इस कारण उनके आउटफिट देखने वाले होते हैं.

इन सब के अलावा, नमिता थापर महंगी कार का भी शौक रखती हैं. इनके पास एक से बढ़कर एक महंगी कार है, जिसमें BMW X7 है, AUDI, मर्सिडीज भी शामिल है. इनकी गाड़ियों की कीमत 2 करोड़ रुपये होगी. इसके अलावा नमिता के कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज GLE और ऑडी Q7 जैसे कार शामिल हैं.

नमिता अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. नमिता अच्छी बिजनेस वुमेन होने के साथ-साथ एक अच्छी पत्नी और मां भी है. वह अक्सर अपने बच्चे और पति को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करती रहती हैं.