menu-icon
India Daily

60 की उम्र में भी ऐसा स्वैग...शाहरुख खान के नए लुक ने मचाया तहलका, फैंस को याद आया 'किंग' का लुक

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक नए ऐड में नजर आए हैं. उनके स्टाइलिश लुक और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस ने फैंस के बीच उत्साह बढ़ा दिया है. सोशल मीडिया पर कई लोग इसे उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म किंग से जोड़कर देख रहे हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
60 की उम्र में भी ऐसा स्वैग...शाहरुख खान के नए लुक ने मचाया तहलका, फैंस को याद आया 'किंग' का लुक
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान एक बार फिर अपने नए लुक को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा किसी फिल्म के ट्रेलर या पोस्टर की नहीं, बल्कि उनके नए ऐड की है. वीजा इंडिया के लिए जारी किए गए नए ऐड में शाहरुख खान का अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता चरम पर पहुंच गई है. ऐड रिलीज होते ही इंटरनेट पर इसकी चर्चा शुरू हो गई. हालांकि यह ऐड लग्जरी यात्रा और जीवन के खास अनुभवों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन दर्शकों का ध्यान सबसे ज्यादा शाहरुख खान के बदले हुए लुक पर गया. उनका नया हेयरस्टाइल, सॉल्ट एंड पेपर लुक और आत्मविश्वास से भरी स्क्रीन प्रेजेंस लोगों को बेहद पसंद आ रही है.

शाहरुख खान के नए ऐड ने खींचा ध्यान

सोशल मीडिया पर कई फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि यह लुक उनकी आगामी फिल्म किंग की झलक हो सकती है. हालांकि फिल्म की टीम या एक्टर की ओर से ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस ऐड को बेहद भव्य तरीके से तैयार किया गया है. इसमें शानदार लोकेशन और पुराने लोकप्रिय गीत को नए अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. ऐड का संदेश यह है कि जीवन की असली संपत्ति केवल पैसा नहीं बल्कि वे अनुभव हैं जो इंसान अपनी यात्रा के दौरान हासिल करता है.

ऐड वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

फैंस को सबसे ज्यादा आकर्षित करने वाली बात उनका नया स्टाइल रहा. कई लोगों का कहना है कि एक्टर पहले से कहीं ज्यादा प्रभावशाली नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर हजारों रिएक्शन सामने आई हैं जिनमें लोग उनके व्यक्तित्व और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि यह किसी ऐड से ज्यादा किंग फिल्म की झलक जैसा महसूस होता है. वहीं दूसरे फैन ने कहा कि शाहरुख खान आज भी अपने आकर्षण और अंदाज से नई पीढ़ी के सितारों को कड़ी टक्कर देते हैं.

इस बीच उनकी आने वाली फिल्म किंग को लेकर भी उत्साह लगातार बढ़ रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म एक दमदार एक्शन क्राइम थ्रिलर होगी जिसमें शाहरुख खान एक अनुभवी और खतरनाक किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में भावनात्मक कहानी और बड़े स्तर का एक्शन देखने को मिल सकता है.