मुंबई: इन दिनों बॉलीवुड की मशहूर डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही विवादों में घिरी हुई हैं. उनका गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' फिल्म 'KD: The Devil' से काफी सुर्खियों में रहा. गाने के बोल और वीडियो को महिलाओं की गरिमा के खिलाफ बताया गया. कई शिकायतें दर्ज हुईं, जिसके बाद नेशनल कमीशन फॉर वुमन ने नोरा और संजय दत्त समेत सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया.
NCW की सुनवाई के लिए नोरा दिल्ली पहुंचीं. सुनवाई के बाद मीडिया से बात करते हुए नोरा ने साफ कहा कि उनका कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था. उन्होंने कहा- 'ये सिर्फ एक स्थिति थी जिसमें मैं फंस गई. मेरा कभी किसी को चोट पहुंचाने का इरादा नहीं था. लेकिन एक आर्टिस्ट के तौर पर मुझे जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मैं माफी मांगती हूं. हमने सब कुछ लिखित में दिया है. NCW की टीम बहुत दयालु और मददगार रही.'
#WATCH | Delhi | Actor-dancer Nora Fatehi today appeared before the National Commission for Women (NCW), in connection with the matter pertaining to the song Sarke Chunar
She says, "I apologise as I have to be responsible as an artist. There was no intention to offend anybody.… pic.twitter.com/OAcvyUaE4C
— ANI (@ANI) May 7, 2026
नोरा ने सिर्फ माफी मांगकर ही नहीं रुकना चाहा. उन्होंने समाज को कुछ लौटाने का फैसला लिया है. एक्ट्रेस ने ऐलान किया कि वे इस मामले के बाद कुछ अनाथ लड़कियों की पढ़ाई स्पॉन्सर करेंगी. नोरा ने कहा- 'समाज को वापस कुछ देना बहुत जरूरी है. इसलिए हमने तय किया है कि हम कुछ अनाथ लड़कियों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे. यही हमारा लक्ष्य है.' यह विवाद कई हफ्तों से चल रहा था.
गाने में इस्तेमाल शब्दों और डांस स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर भी खूब बहस हुई. कुछ लोगों ने इसे महिलाओं के प्रति अपमानजनक बताया तो कुछ ने इसे सिर्फ मनोरंजन का हिस्सा करार दिया. नोरा फतेही पिछले कई सालों से आइटम सॉन्ग्स की क्वीन मानी जाती रही हैं. 'दिलबर', 'कमरिया', 'ओ साकी साकीट जैसे गानों ने उन्हें अलग पहचान दी. लेकिन इस विवाद के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या अब नोरा आइटम सॉन्ग्स से दूरी बना लेंगी? अभी तक नोरा ने स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा है कि वे पूरी तरह आइटम सॉन्ग छोड़ देंगी. लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी वाली बात जरूर कही.
फैन्स को उम्मीद है कि आगे से नोरा अपने प्रोजेक्ट्स में ज्यादा सावधानी बरतेंगी. NCW की सुनवाई के बाद नोरा का यह बयान और समाज सेवा का ऐलान काफी सकारात्मक माना जा रहा है.