Nita Ambani Venice Biennale Fashion: नीता अंबानी एक बार फिर से स्टाइल की मिसाल बनकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं. हाल ही में वेनिस के एक खास इवेंट में पहुंचीं नीता अंबानी ने इतना खूबसूरत और नाजुक लुक चुना कि लोग उन्हें बार्बी डॉल कहने लगे. उनकी इस पेस्टल पिंक साड़ी वाली तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं. बिना ज्यादा चमक-धमक के भी उनका लुक इतना एलिगेंट और रॉयल है कि देखते ही मन मोह लेता है.
नीता अंबानी ने इस बार हल्के गुलाबी रंग की शिफॉन-जॉर्जेट साड़ी पहनी. साड़ी बेहद सॉफ्ट और फ्लोई है, जो पहनने में हल्की लगती है लेकिन रिच लुक देती है. बॉर्डर पर चांदी जैसी हल्की डिटेलिंग ने पूरे आउटफिट को शाही टच दे दिया. साड़ी का ड्रेपिंग और फ्लो देखकर लगता है जैसे कोई राजकुमारी घूम रही हो. वेनिस की खूबसूरत नहरों और इमारतों के बीच उनकी ये तस्वीरें और भी खास लग रही हैं.
साड़ी के साथ नीता ने हैंड एम्ब्रॉयडरी वाला लेस ब्लाउज पहना, जो जैकेट की तरह लग रहा था. इसमें बनारसी मोटिफ्स और 3D फ्लोरल डिटेलिंग बनी हुई है. हल्के गुलाबी रंग का ये ब्लाउज पूरे लुक को बार्बी-कोर वाइब दे रहा है. फूलों की नाजुक कढ़ाई देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता.
इस लुक की सबसे बड़ी हाईलाइट रही उनकी शॉल. ग्रे कलर की हैंड वुवन बूटीदार सोजनी शॉल उन्होंने कंधे पर ओढ़ रखी थी. ये शॉल उनके अपने ब्रांड 'स्वदेश' की है और इसकी कीमत 89,999 रुपये है. शॉल की बारीक कारीगरी और रॉयल फील ने पूरे आउटफिट को और निखार दिया. खास बात ये है कि नीता अंबानी ने इस लुक में न ज्यादा ज्वेलरी पहनी और न ही बोल्ड मेकअप किया. सिर्फ सॉफ्ट लुक, सादगी और एलिगेंस के साथ उन्होंने साबित कर दिया कि असली सुंदरता चमक में नहीं, बल्कि ग्रेस में होती है. उनकी उम्र का अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर बिल्कुल नहीं लगता.