Aneet Padda New Film: यशराज फिल्म्स की रोमांटिक ड्रामा 'सैयारा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और इसके साथ ही इसके लीड स्टार्स अहान पांडे और अनीत पड्डा रातोंरात सितारे बन गए. मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 2025 में कई रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों का दिल जीता. अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि इन दोनों नए चेहरों का अगला कदम क्या होगा.
ताजा खबरों के मुताबिक 22 वर्षीय अनीत पड्डा ने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है और यह कोई और नहीं बल्कि मनीष शर्मा के निर्देशन में बनने वाली यशराज की एक और रोमांटिक ड्रामा है. 'सैयारा' में अनीत ने वाणी बत्रा का किरदार निभाकर दर्शकों को अपनी एक्टिंग और खूबसूरती से इंप्रेस किया था. फिल्म ने न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की और 300 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है. इस सफलता ने अनीत को फिल्म इंडस्ट्री में एक उभरता सितारा बना दिया है.
'सैयारा' की सक्सेस के बाद चमकी अनीत पड्डा की किस्मत
अब मनीष शर्मा, जो 'टाइगर 3', 'फैन', 'बैंड बाजा बारात' और 'शुद्ध देसी रोमांस' जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, अनीत के साथ एक नई प्रेम कहानी लाने की तैयारी में हैं. यह फिल्म पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी और 2026 की पहली छमाही में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है.
500 करोड़ का जादू चला पाएगी अनीत पड्डा की नई फिल्म?
हालांकि इस फिल्म के लीड एक्टर के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन अनीत का सिलेक्शन इस प्रोजेक्ट के लिए पहले ही हो चुका है. मनीष शर्मा की फिल्में अपनी इमोशनल गहराई और रोमांटिक कहानियों के लिए जानी जाती हैं और अनीत के लिए यह एक बड़ा मौका है.
— Aneet padda (@AneetPaadda) July 28, 2025
'सैयारा' की तरह क्या यह फिल्म भी 500 करोड़ का जादू चला पाएगी? यह सवाल हर किसी के मन में है. अनीत के फैंस उनकी अगली फिल्म के लिए एक्साइटेड हैं. यह फिल्म यशराज के बैनर तले बन रही है, जो अपनी क्वालिटी और बड़े कलेक्शन के लिए मशहूर है.