menu-icon
India Daily

शाहरुख खान के मन्नत में बैखौफ सोते आवारा कुत्ते का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, लोग बोले- ये है इंसानियत

शाहरुख खान के घर 'मन्नत' के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इसमें एक स्ट्रीट डॉग मन्नत के सिक्योरिटी रूम के पास चैन की नींद सोता नजर आ रहा है. वीडियो देखने के बाद लोग शाहरुख की इंसानियत और दयालुता की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
शाहरुख खान के मन्नत में बैखौफ सोते आवारा कुत्ते का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल, लोग बोले- ये है इंसानियत
Courtesy: web

मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का आलीशान बंगला 'मन्नत' हमेशा फैंस और कैमरों की नजरों में रहता है. यहां हर दिन हजारों लोग सिर्फ तस्वीर खिंचवाने के लिए पहुंचते हैं. लेकिन इस बार मन्नत सुर्खियों में शाहरुख की वजह से नहीं बल्कि एक स्ट्रे डॉग के कारण है. इस वीडियो ने लोगों को इतना भावुक कर दिया कि उन्होंने किंग खान को 'असली इंसान' तक कह दिया.

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सिक्योरिटी रूम के पास एक गली का कुत्ता गहरी नींद में सो रहा है. खास बात यह है कि बंगले में इन दिनों रेनोवेशन का काम चल रहा है, फिर भी किसी ने उस डॉग को हटाया नहीं. यह वीडियो कंटेंट क्रिएटर सागर ठाकुर ने पोस्ट किया और लिखा 'दुनिया का सबसे बड़ा स्टार भी एक गली के कुत्ते को अपने 200 करोड़ के बंगले के बाहर सुकून से सोने देता है.'

लोगों ने शाहरुख की तारीफ में किए कमेंट

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने शाहरुख की जमकर तारीफ करनी शुरू कर दी. किसी ने लिखा 'यही वजह है कि वो इतना बड़ा इंसान है.' तो किसी ने कहा 'उनकी दयालुता ही उन्हें आज इस मुकाम तक लाई है.' एक यूजर ने कमेंट किया 'अगर सभी सेलेब्स मिलकर ऐसे स्ट्रे डॉग्स की मदद करें तो यह समस्या आसानी से खत्म हो सकती है.' इस वीडियो को अब तक तीन लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

लोगों की आशंका और सवाल

हालांकि कुछ लोगों ने यह भी चिंता जताई कि शाहरुख खान जब वापस मन्नत में शिफ्ट होंगे तो शायद गार्ड्स इन डॉग्स को वहां से हटा दें. लेकिन फिलहाल इस वीडियो ने हर किसी का दिल जीत लिया है और लोग इसे शाहरुख की विनम्रता और इंसानियत का सबसे बड़ा उदाहरण मान रहे हैं.

मन्नत क्यों है इतना खास

शाहरुख खान का घर 'मन्नत' मुंबई के सबसे चर्चित एड्रेस में गिना जाता है. सी फेसिंग इस बंगले के बाहर हर दिन फैंस का हुजूम लगा रहता है. शाहरुख अक्सर अपने जन्मदिन या खास मौकों पर बालकनी से फैंस का अभिवादन करते हैं. हाल ही में यह बंगला तब भी चर्चा में आया था जब एक कंटेंट क्रिएटर जोमैटो डिलीवरी बॉय का भेष धरकर मन्नत के अंदर घुसने की कोशिश करता दिखा था, लेकिन गार्ड्स ने उसे गेट पर ही रोक दिया.