Soha Ali Khan Pataudi Palace: पटौदी पैलेस एक शाही और ऐतिहासिक संपत्ति जिसकी कीमत 1200 करोड़ रुपये आंकी गई है, हमेशा से चर्चा में रहा है. यह आलीशान महल, जो हरियाणा के पटौदी में स्थित है, बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान का पुश्तैनी घर है. कुछ साल पहले सैफ ने इस महल को फिर से अपने नाम कर लिया था. उनके पिता दिवंगत मंसूर अली खान पटौदी ने इसे एक होटल चेन को पट्टे पर दे दिया था, लेकिन सैफ ने इसे वापस हासिल कर लिया और अब वे इसके केयरटेकर हैं.
पटौदी पैलेस में सोहा अली खान को मिला है 2 कमरे का जेनरेटर रूम
लेकिन इस शाही महल में सैफ की छोटी बहन, अभिनेत्री सोहा अली खान की हिस्सेदारी क्या है? आपको जानकर हैरानी होगी कि 1200 करोड़ रुपये के इस विशाल महल में सोहा को सिर्फ दो कमरों का एक अपार्टमेंट मिला है, जो पहले जेनरेटर रूम हुआ करता था. जी हां जूम के साथ बातचीत के दौरान सोहा ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मेरे लिए यह जेनरेटर रूम ही ताजमहल या सिंहासन जैसा है.' उनकी यह बात उनकी सादगी की भावना को बयां करती है.
फिल्मों और इवेंट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है पटौदी पैलेस
पटौदी पैलेस अपनी भव्यता और इतिहास के लिए मशहूर है. यह न केवल पटौदी खानदान की विरासत का प्रतीक है, बल्कि एक समय यह पर्यटकों के लिए भी खुला था. सैफ ने इसे न केवल अपने परिवार के लिए रखा है, बल्कि इसे फिल्मों और इवेंट्स के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है. इस महल की दीवारें शाही इतिहास और कहानियों से भरी हुई हैं. सोहा, जो अपनी सादगी और अभिनय के लिए जानी जाती हैं, इस छोटे से अपार्टमेंट में खुश हैं. उन्होंने इसे अपने अंदाज में सजाया और इसे अपना निजी ठिकाना बनाया है.