menu-icon
India Daily

अर्जुन और सानिया की शादी में लगा सितारों का मेला, हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या राय, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज यानी 5 मार्च 2026 को अपनी लंबे समय से साथी सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए. मुंबई के स्ट. रेजिस होटल, लोअर परेल में हुई यह शादी क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों से सजी रही.

antima
Edited By: Antima Pal
अर्जुन और सानिया की शादी में लगा सितारों का मेला, हाथों में हाथ डाले पहुंचे अभिषेक-ऐश्वर्या राय, जानें कौन-कौन हुआ शामिल
Courtesy: x

मुंबई: क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने आज यानी 5 मार्च 2026 को अपनी लंबे समय से साथी सानिया चंदोक के साथ शादी के बंधन में बंध गए. मुंबई के स्ट. रेजिस होटल, लोअर परेल में हुई यह शादी क्रिकेट, बॉलीवुड और बिजनेस जगत की हस्तियों से सजी रही. यह समारोह न सिर्फ परिवार के लिए खास था, बल्कि कई बड़े नामों की मौजूदगी ने इसे और यादगार बना दिया.

अर्जुन और सानिया की शादी में लगा सितारों का मेला

अर्जुन तेंदुलकर, जो मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेलते हैं और सानिया चंदोक, जो एक सफल बिजनेसवुमैन हैं और उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, ने अगस्त 2025 में सगाई की थी. शादी से पहले जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन अंबानी परिवार ने होस्ट किए थे, जबकि मेहंदी और संगीत मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स पर धूमधाम से हुए. मुख्य शादी आज स्ट. रेजिस में हुई, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे.

बॉलीवुड से कई सितारे इस खास मौके पर पहुंचे. शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटी सुहाना खान के साथ आए. खानदान ट्रेडिशनल लुक में बेहद शानदार लग रहा था. शाहरुख ने पैपराजी के साथ पोज भी दिए और खुशी से सभी को बधाई दी. बच्चन परिवार भी पूरी तरह से मौजूद था. अमिताभ बच्चन और जया बच्चन साथ आए, लेकिन उन्होंने पैपराजी के साथ पोज नहीं दिए. वे सीधे अंदर चले गए. 

वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने बाहर खुशी-खुशी पोज दिए। दोनों का जोड़ा हमेशा की तरह स्टाइलिश और खूबसूरत दिखा. फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और उनकी पत्नी सुनीता गोवारिकर भी शादी में शामिल हुए. संगीतकार शंकर महादेवन भी पत्नी के साथ पहुंचे और माहौल को और रंगीन बनाया.

क्रिकेट जगत से भी कई दिग्गज आए, जैसे एमएस धोनी, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, जहीर खान, इरफान पठान आदि. गोविंदा की भतीजी आरती सिंह और उनके पति दीपक चौहान भी नजर आए.