Rise and Fall: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह इन दिनों रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. अमेजन एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित इस शो में पवन सिंह के साथ धनश्री वर्मा भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. धनश्री, जो क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी हैं, अपनी डांसिंग स्किल्स और सोशल मीडिया प्रेजेंस के लिए जानी जाती हैं. लेकिन हाल ही में शो के एक एपिसोड में पवन सिंह का धनश्री के फिगर पर किया गया एक कमेंट वायरल हो गया है, जिससे फैंस के बीच खासा बवाल मच गया.
शो का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. पवन सिंह, जो भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' के नाम से मशहूर हैं, अपनी वन-लाइनर्स और फ्लर्टी अंदाज के लिए पहले से ही चर्चा में हैं. इस बार धनश्री वर्मा ने रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी और उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा था. पवन सिंह ने उन्हें देखते ही उनके पास जाकर फ्लर्टिंग शुरू कर दी. उन्होंने धनश्री के फिगर पर कमेंट करते हुए कहा, 'कहीं-कहीं से धना जी बहुत दुबली है' यह कमेंट सुनते ही शो के बाकी कंटेस्टेंट्स हंस पड़े, लेकिन धनश्री थोड़ी शरमा गईं. हालांकि पवन ने यह कमेंट हंसकर किया और अब उनका सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया.
Dhanashree Pawan Singh ka agla nishana💀#PawanSingh #RiseAndFall pic.twitter.com/1chobikDKh
— Slayyy (@iLostMyUserNamy) September 17, 2025Also Read
- Jolly LLB 3 Advance Booking: नहीं चल पाया अक्षय-अरशद का जादू, 'जॉली एलएलबी 3' का एडवांस बुकिंग में बुरा हाल, जानें कितनी की कमाई?
- अंबानी फैमिली की सास-बहुओं के 'किलर लुक' के आगे बॉलीवुड फीका
- The Bads Of Bollywood: पापा शाहरुख खान के लिए फोटोग्राफर बने बेटे आर्यन, सोशल मीडिया पर छाया स्क्रीनिंग का वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब पवन सिंह ने धनश्री को लेकर कुछ ऐसा कहा हो. शो के पिछले एपिसोड्स में भी पवन ने उनकी खूबसूरती पर कमेंट किए हैं. एक बार तो उन्होंने कहा, 'धना बहुत ज्यादा बोलती नहीं, लेकिन जब बोलती हैं तो हाई स्पीड में.' इससे धनश्री ने पलटवार में चुनौती दी कि 'तारीफ करने से शेर शिकार करना नहीं भूल जाता.' यह डायलॉग भोजपुरी स्टाइल में था, जो फैंस को खूब पसंद आया. पवन सिंह का फ्लर्टी अंदाज शो को और एंटरटेनिंग बना रहा है, लेकिन कुछ फैंस को लगता है कि यह ओवर हो रहा है. खासकर धनश्री के एक्स हसबैंड चहल के फैंस इस पर नाराजगी जता रहे हैं.
सुपरस्टार पवन सिंह की धनश्री के फिगर को देखकर फिर फिसली जुबान
'राइज एंड फॉल' शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, कीकू शारदा, अहाना कुमरा जैसे नाम शामिल हैं. अशनीर ग्रोवर होस्टेड इस शो में टास्क्स, चैलेंजेस और ड्रामा से भरपूर एपिसोड्स आ रहे हैं. पवन सिंह ने यहां अपनी भोजपुरी गानों पर डांस भी किया, जैसे 'तोहरा राजा जी के दिलवा टूट जाई' पर आकृति नेगी के साथ ठुमके लगाए. यह प्रोमो भी वायरल हो गया. लेकिन अब खबर आ रही है कि पवन सिंह ने शो बीच में ही छोड़ दिया है. वजह? कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक शो के स्ट्रेसफुल टास्क्स और पर्सनल कमिटमेंट्स के चलते उन्होंने क्विट कर लिया. फैंस को यह झटका लगा है, क्योंकि पवन की एंट्री से शो की पॉपुलैरिटी बढ़ गई थी.