Rhea Chakraborty Passport: रिया चक्रवर्ती को हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को आदेश दिया कि वे रिया का पासपोर्ट स्थायी रूप से लौटा दें, जो 2020 में उनकी जमानत के दौरान जब्त किया गया था. इस फैसले ने रिया पर लगे यात्रा प्रतिबंधों को हटा दिया है, जिसके बाद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर की और अपने पासपोर्ट की तस्वीर शेयर की.
उन्होंने लिखा, 'पिछले 5 सालों में धैर्य ही मेरा एकमात्र पासपोर्ट था. अनगिनत लड़ाइयां अंतहीन उम्मीद. आ, मैं फिर से अपना पासपोर्ट थामे हुए हूं. तैयार हूं अपने चैप्टर 2 के लिए! सत्यमेव जयते.' रिया का पासपोर्ट 2020 में उनकी जमानत की शर्त के तौर पर जब्त किया गया था, जब उन्हें उनके पूर्व प्रेमी, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु से जुड़े ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था. तब से, उन्हें विदेश यात्रा के लिए हर बार ट्रायल कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ती थी, जिसके कारण उनके काम में देरी होती थी.
Also Read
- Shoaib Malik Divorce Rumors: सानिया मिर्जा के बाद तीसरी पत्नी से भी भरा शोएब मलिक का मन? एक्ट्रेस सना जावेद को देंगे तलाक!
- Anshula Kapoor Engagement: अंशुला कपूर की हुई धूमधाम से सगाई, सौतेली बहन की खुशी में शामिल नहीं हुई श्रीदेवी की बेटियां?
- पापा अक्षय कुमार की है कार्बन कॉपी नितारा, देखें क्यूट फोटोज
रिया के वकील ने कोर्ट में तर्क दिया कि अभिनेत्री ने सभी जमानत शर्तों का पालन किया, कभी कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन नहीं किया और उन्हें शूटिंग, ऑडिशन और मीटिंग्स के लिए बार-बार विदेश जाना पड़ता है. दूसरी ओर एनसीबी ने इस अनुरोध का विरोध किया था, यह दावा करते हुए कि रिया फरार हो सकती हैं और उन्हें सेलिब्रिटी होने के कारण विशेष छूट नहीं दी जानी चाहिए.
खुशी से झूमीं एक्ट्रेस बोलीं- 'सत्यमेव जयते'
बॉम्बे हाई कोर्ट के इस फैसले ने रिया को न केवल कानूनी राहत दी, बल्कि उनके करियर को भी नई उड़ान दी है. अब वे बिना किसी बाधा के अपने काम पर ध्यान दे सकती हैं. रिया की यह पोस्ट उनके प्रशंसकों के बीच उत्साह का कारण बनी है और लोग उनके 'चैप्टर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह राहत रिया के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है और उनके फैंस उनकी वापसी को लेकर उत्साहित हैं.