menu-icon
India Daily

Shoaib Malik Divorce Rumors: सानिया मिर्जा के बाद तीसरी पत्नी से भी भरा शोएब मलिक का मन? एक्ट्रेस सना जावेद को देंगे तलाक!

शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं. सानिया मिर्जा से तलाक के बाद उनकी तीसरी शादी एक्ट्रेस सना जावेद से हुई थी, लेकिन अब ये रिश्ता भी संकट में फंसता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों किसी इवेंट में साथ तो बैठे हैं, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं कर रहे है.

antima
Edited By: Antima Pal
Shoaib Malik Divorce Rumors: सानिया मिर्जा के बाद तीसरी पत्नी से भी भरा शोएब मलिक का मन? एक्ट्रेस सना जावेद को देंगे तलाक!
Courtesy: social media

Shoaib Malik Divorce Rumors: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं. सानिया मिर्जा से तलाक के बाद उनकी तीसरी शादी एक्ट्रेस सना जावेद से हुई थी, लेकिन अब ये रिश्ता भी संकट में फंसता नजर आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों किसी इवेंट में साथ तो बैठे हैं, लेकिन एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं कर रहे है. सना तो शोएब की तरफ देखने से भी कतरा रही हैं. ये सीन देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या शोएब का मन अब चौथी शादी की तरफ भटक गया है?

शोएब मलिक का वैवाहिक जीवन हमेशा से ही सुर्खियों का केंद्र रहा है. 2010 में भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी करने वाले शोएब ने 14 साल बाद 2024 में तलाक ले लिया. ये खबर तो वैसे भी चौंकाने वाली थी, लेकिन जब जनवरी में उन्होंने सना जावेद से शादी की घोषणा की, तो हंगामा मच गया. सना भी अपनी दूसरी शादी कर रही थीं और ये कपल सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटोज शेयर करके फैंस को इम्प्रेस कर रहा था.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Styleista Pakistan (@styleista.pk)

शादी के बाद दोनों ने एक-दूसरे के लिए प्यार भरी पोस्ट्स कीं, यहां तक कि सना के बर्थडे पर शोएब ने फूलों का सरप्राइज दिया था. लेकिन अब ये सब पुरानी बातें लग रही हैं. वायरल वीडियो की बात करें तो ये किसी प्रोफेशनल इवेंट का लगता है. शोएब ऑटोग्राफ साइन कर रहे हैं, जबकि सना अपना चेहरा दूसरी तरफ कर रही हैं. न कोई नजरें मिलाना, न कोई बात. ये क्लिप देखते ही ट्विटर पर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, 'शोएब भाई, तीसरी शादी भी न चली? अब तो चौथी ट्राई कर लो!' वहीं कुछ फैंस सना का सपोर्ट कर रहे हैं, कह रहे हैं कि शोएब की पुरानी आदतें ही समस्या हैं. 

तीसरी पत्नी से भी भरा शोएब मलिक का मन? 

शोएब का सानिया के साथ लंबा रिश्ता चला, लेकिन आखिरकार वो भी खत्म हो गया. पाकिस्तानी मीडिया में खबरें हैं कि दोनों के बीच छोटे-मोटे झगड़े चल रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स तो ये भी कह रही हैं कि सना प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच तनाव महसूस कर रही हैं. लेकिन अभी तक न शोएब ने कुछ कहा है, न सना ने.

'दिल जो कहे वही करो, बाकी लोगों की परवाह मत करो'

शोएब ने पहले ट्रोलिंग का सामना करते हुए कहा था, 'दिल जो कहे वही करो, बाकी लोगों की परवाह मत करो.' क्या अब भी यही फॉर्मूला अपनाएंगे? फैंस इंतजार कर रहे हैं. कुल मिलाकर, ये अफवाहें एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हाई वोल्टेज ड्रामा दे रही हैं. शोएब की लाइफ एक सीरियल जैसी लग रही है- ट्विस्ट पर ट्विस्ट! क्या ये सिर्फ छोटा-सा झगड़ा है या तलाक की घंटी बज रही है? ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा.