menu-icon
India Daily

घर में मृत मिले 'रजिया सुल्तान' फेम फिल्ममेकर एम.एम. बैग, घर में मिली लाश, बदबू आने के बाद हुआ खुला राज

हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ फिल्ममेकर एम.एम. बैग का निधन हो गया है. वे अपनी उम्र के 70 के दशक में थे. उनकी मौत की खबर उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने कन्फर्म की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैग साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

antima
Edited By: Antima Pal
घर में मृत मिले 'रजिया सुल्तान' फेम फिल्ममेकर एम.एम. बैग, घर में मिली लाश, बदबू आने के बाद हुआ खुला राज
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में एक दुखद खबर सामने आई है. हिंदी सिनेमा के वरिष्ठ फिल्ममेकर एम.एम. बैग का निधन हो गया है. वे अपनी उम्र के 70 के दशक में थे. उनकी मौत की खबर उनके पब्लिसिस्ट हनीफ जावेरी ने कन्फर्म की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बैग साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे. घटना मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में हुई. कई दिनों तक वे घर से बाहर नहीं निकले. पड़ोसियों को घर से आने वाली तेज बदबू की शिकायत हुई. उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

घर में मृत मिले 'रजिया सुल्तान' फेम फिल्ममेकर एम.एम. बैग

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर एम.एम. बैग की लाश मिली. मौत का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. हनीफ जावेरी ने बताया, “वे काफी समय से अस्वस्थ थे. चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकले थे. इसी वजह से पड़ोसियों ने बदबू की शिकायत पुलिस में की.” यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

निर्देशक के तौर पर बनाई 'छोटी बहू' फिल्म

एम.एम. बैग हिंदी फिल्मों में एक जाना-माना नाम थे. उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया. खासतौर पर ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'रजिया सुल्तान' से उनका जुड़ाव रहा. निर्देशक के तौर पर उन्होंने 'छोटी बहू' फिल्म बनाई, जिसमें शिल्पा शिरोडकर मुख्य भूमिका में थीं. यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी. इसके अलावा उन्होंने नसीरुद्दीन शाह वाली फिल्म 'मासूम गवाह' भी डायरेक्ट की, जो रिलीज नहीं हो पाई 

वे 1980 के दौर की पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट बेबी गुड्डू के पिता भी थे. बेबी गुड्डू ने कई फिल्मों में काम किया और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रहीं. उनके पिता के रूप में एम.एम. बैग ने हमेशा पीछे से सपोर्ट किया. बैग साहब का फिल्म करियर लंबा और सम्मानजनक रहा. वे इंडस्ट्री में शांत और मेहनती शख्सियत के लिए जाने जाते थे. उनकी मौत से पुरानी पीढ़ी के कई कलाकारों और क्रू मेंबर्स को सदमा पहुंचा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.