menu-icon
India Daily

'अच्छा हुआ कि ब्रेकअप हो गया...', रश्मिका और विजय की शादी के कुछ दिन बाद लीक हुआ प्राइवेट चैट; वायरल क्लिप में चौंकाने वाले खुलासे

शादी के जश्न के बीच रश्मिका मंदाना का एक प्राइवेट चैट लीक हो गया है. इस वायरल क्लिप में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है.

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
'अच्छा हुआ कि ब्रेकअप हो गया...', रश्मिका और विजय की शादी के कुछ दिन बाद लीक हुआ प्राइवेट चैट; वायरल क्लिप में चौंकाने वाले खुलासे
Courtesy: X

साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपने जलवे बिखेरने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भारी बवाल का सामना कर रही हैं. इसी साल 26 फरवरी को एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बंधन में बंधीं रश्मिका की खुशियों में उनके अतीत ने खलल डाल दिया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर रश्मिका की मां सुमन मंदाना का एक 8 साल पुराना प्राइवेट ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक्ट्रेस की रक्षित शेट्टी के साथ टूटी सगाई के बारे में चौंकाने वाले खुलासे कर रही हैं.

इस वायरल ऑडियो में कही ये बात

यह क्लिप एक सीनियर जर्नलिस्ट महेश देवीशेट्टी को दिए गए पुराने इंटरव्यू का हिस्सा है. ऑडियो में रश्मिका की मां ने आरोप लगाया है कि रक्षित शेट्टी अक्सर छोटी-छोटी बातों पर तमाशा करते थे और रश्मिका के प्रोफेशनल फैसलों को कंट्रोल करने की कोशिश करते थे. सबसे बड़ा खुलासा यह है कि जब रश्मिका को सुपरहिट फिल्म गीता गोविंदम' का ऑफर मिला, तब रक्षित ने दबाव बनाया था कि रश्मिका को सोशल मीडिया पर यह ऐलान करना होगा कि वह शादी के बाद एक्टिंग छोड़ देंगी.

दोनों के परिवारों के बीच हुई बहस

गीता गोविंदम की रिलीज से एक रात पहले भी दोनों परिवारों के बीच भारी बहस हुई थी, जहां रक्षित ने रश्मिका और उनके परिवार का साथ नहीं दिया और उनसे बहस की. इस इंटरव्यू में मां सुमन ने इमोशनल होते हुए कहा कि अच्छा हुआ कि उनका ब्रेकअप हो गया.

रश्मिका का फूटा गुस्सा

अपनी मां का यह प्राइवेट ऑडियो वायरल होने के बाद रश्मिका ने एक्स पर अपना कड़ा रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने एक लंबा स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि पिछले 8 सालों से उनके खिलाफ गलत जानकारी और नफरत फैलाने का लगातार कैंपेन चलाया जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बिना सहमति के रिकॉर्ड की गई एक पुरानी प्राइवेट बातचीत है, जिसे जानबूझकर उनकी पर्सनल लाइफ की हालिया घटनाओं के साथ जोड़कर विवाद पैदा करने के लिए गलत संदर्भ में शेयर किया जा रहा है. इससे उनके परिवार और करीबियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी है.

ऐसे मिले थे रश्मिका और रक्षित

बता दें कि रश्मिका और रक्षित साल 2016 में फिल्म किरिक पार्टी के सेट पर मिले थे, 2017 में दोनों ने सगाई की और 2018 में आपसी सहमति से अलग हो गए थे. अब अपने परिवार के बचाव में उतरते हुए रश्मिका ने इस क्लिप को शेयर करने वाले इन्फ्लुएंसर्स और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को 24 घंटे का सीधा अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने साफ चेतावनी दी है कि अगर यह कंटेंट तुरंत नहीं हटाया गया, तो वह मानहानि और प्राइवेसी के उल्लंघन के तहत कड़ा लीगल एक्शन लेंगी और लीगल नोटिस जारी करेंगी.