मुंबई: साउथ सिनेमा के सबसे चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब आधिकारिक रूप से पति पत्नी बन चुके हैं. 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में बेहद निजी और सादगी भरे समारोह में दोनों ने शादी की. इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया था. शादी के बाद अब इस नए जोड़े ने 4 मार्च को हैदराबाद में एक शानदार वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया.
इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे और करीबी लोग शामिल हुए. रिसेप्शन में जैसे ही रश्मिका और विजय ने एंट्री की, सभी की नजरें इस खूबसूरत जोड़ी पर टिक गईं. दोनों पारंपरिक साउथ इंडियन कपड़ों में नजर आए और हाथों में हाथ डाले मंच तक पहुंचे.
रिसेप्शन के लिए रश्मिका मंदाना ने पारंपरिक साउथ इंडियन अंदाज चुना. उन्होंने खास तौर पर तैयार की गई लाल मैसूर सिल्क साड़ी पहनी, जिसे हाथ से बुना गया था. साड़ी का क्लासिक ड्रेप और ब्लैक गोल्ड बॉर्डर उनके पूरे लुक को बेहद शाही बना रहा था. इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग ब्लाउज पहना जो बेहद एलिगेंट और पारंपरिक अंदाज में डिजाइन किया गया था. इस लुक में रश्मिका किसी राजघराने की दुल्हन जैसी लग रही थीं.
Also Read
रश्मिका के इस ब्राइडल लुक की सबसे खास बात उनकी गोल्ड ज्वेलरी रही. उन्होंने गोल्ड पीकॉक डिजाइन वाला शानदार नेकलेस पहना जिसने पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. इस नेकलेस में कुंदन के साथ पन्ना और रूबी जड़े हुए थे जो इसे बेहद खास बना रहे थे.
रश्मिका ने सिर्फ नेकलेस ही नहीं बल्कि झुमके, हाथों के आभूषण और कमरबंद भी पहना था. इन सभी गोल्ड ज्वेलरी पीस में पारंपरिक डिजाइन नजर आ रहा था. ज्वेलरी के डिजाइन में मोर और गंडबेरुंडा से प्रेरणा ली गई थी. गंडबेरुंडा मैसूर के वाडियार राजवंश का प्रसिद्ध प्रतीक माना जाता है. इस वजह से रश्मिका का पूरा लुक न सिर्फ खूबसूरत बल्कि सांस्कृतिक विरासत से भी जुड़ा हुआ दिखाई दिया.
उनकी ज्वेलरी ने साड़ी की खूबसूरती को और भी ज्यादा उभारा. यही कारण है कि सोशल मीडिया पर उनके इस रिसेप्शन लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं.
अपने आउटफिट के साथ रश्मिका ने बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट मेकअप चुना. उनकी स्किन ग्लो कर रही थी और हल्के गुलाबी गाल उनके चेहरे की खूबसूरती को और बढ़ा रहे थे. उन्होंने न्यूट्रल लिप शेड लगाया जिससे उनका पूरा लुक बहुत ही नेचुरल और क्लासी लग रहा था.
बालों को उन्होंने बीच से मांग निकालकर बन में स्टाइल किया. इस बन को ताजे फूलों से सजाया गया था जो साउथ इंडियन ब्राइडल लुक की खास पहचान मानी जाती है. इस पूरे अंदाज में रश्मिका बेहद ग्रेसफुल और आकर्षक नजर आईं.