menu-icon
India Daily

आज इन राशि वालों को करना पड़ेगा चुनौतियां का सामना, इनके लिए आएंगे शानदार मौके! ग्रहों की चाल से जानें अपना पूरा दिन

5 मार्च 2026 का राशिफल मिश्रित फल दे रहा है. कुछ राशियों के लिए आय, प्रेम और व्यापार में उन्नति के योग हैं, जबकि कर्क, तुला, कुंभ जैसी राशियों को स्वास्थ्य, दुर्घटना और खर्चों से सावधान रहना होगा. ग्रहों की चाल चुनौतियां और अवसर दोनों ला रही है.

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
आज इन राशि वालों को करना पड़ेगा चुनौतियां का सामना, इनके लिए आएंगे शानदार मौके! ग्रहों की चाल से जानें अपना पूरा दिन
Courtesy: india daily

ज्योतिष विद्वानों के अनुसार आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति मिश्रित फल दे रही है. कुछ राशियों के लिए दिन शुभ और लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सतर्कता बरतनी होगी. गुरु मिथुन में वक्री हैं, केतु सिंह में, चंद्रमा कन्या में स्थित है. सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ में तथा शुक्र-शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं. आइए देखें 5 मार्च का आपका दिन कैसा बीतेगा.

मेष- ग्रहों का मिश्रित प्रभाव रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, सिरदर्द या आंखों की तकलीफ आ सकती है. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर महसूस होगा. आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए संतुलन बनाए रखें. सूर्य को अर्घ्य दें, इससे शुभ फल मिलेगा.

वृषभ- आय और प्रेम दोनों क्षेत्र मजबूत दिख रहे हैं. नौकरी-व्यापार में सफलता मिलेगी. विलासिता बढ़ेगी, लेकिन भावुकता में कोई फैसला न लें, नुकसान हो सकता है. काली माता की पूजा करना लाभदायक रहेगा. 

मिथुन- घरेलू कलह की आशंका है, परंतु भौतिक सुख और व्यापार में वृद्धि होगी. मेहनत से प्रगति मिलेगी. प्रतिष्ठा की रक्षा करें. काली जी की आराधना शुभ फल देगी.

कर्क- आज चुनौतियां ज्यादा हैं. दुर्घटना या जोखिम से बचें. पराक्रम बढ़ेगा, लेकिन सावधानी जरूरी. काली वस्तु का दान करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

सिंह- स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें. धन प्राप्ति और परिवार में खुशहाली के योग हैं. प्रेम-संतान पक्ष अच्छा रहेगा. पीली वस्तु साथ रखें.

कन्या- शत्रु बढ़ सकते हैं, लेकिन प्रभाव बना रहेगा. पैर या पेट की समस्या हो सकती है. व्यापार और प्रेम में सकारात्मकता रहेगी. शनिदेव को नमस्कार करें.

तुला- मानसिक तनाव और खर्चों की अधिकता रहेगी. संतान या प्रेम में उतार-चढ़ाव संभव. माता काली की उपासना और नीली वस्तु धारण करना फायदेमंद होगा.

वृश्चिक- परिवार और माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें. आय के नए रास्ते खुलेंगे. पीली वस्तु रखें और काली वस्तु दान करें.

धनु- पराक्रम प्रबल है, लेकिन नकारात्मक दिशा में न जाए. व्यापार में नए लोगों से सतर्क रहें. गले-कान की परेशानी संभव. गणेश जी की पूजा शुभ रहेगी. 

मकर- धन निवेश में जोखिम न लें, हानि हो सकती है. जुबान पर नियंत्रण रखें. भाग्य बल देगा, नौकरी-यात्रा में सफलता मिलेगी. गणेश जी को प्रणाम करें.

कुंभ- सावधानी बरतें, चोट या परेशानी आ सकती है. वाहन सावधानी से चलाएं. लाल वस्तु का दान शुभ फल देगा.

मीन- जीवन आनंदमय रहेगा. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, फिर भी सुख मिलेगा. प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा. हरी वस्तु दान करें.