menu-icon
India Daily

फूलों और केले से सजा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का वेन्यू, देखें साउथ स्टाइल शादी की झलक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से पहले वेन्यू की तैयारियों के वीडियो वायरल हो रहे हैं. फूलों, केले और पारंपरिक सजावट ने साउथ इंडियन शादी का माहौल बना दिया है.

babli
Edited By: Babli Rautela
फूलों और केले से सजा रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का वेन्यू, देखें साउथ स्टाइल शादी की झलक
Courtesy: X

मुंबई: साउथ इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. जहां फैंस दूल्हा दुल्हन की पहली झलक का इंतजार कर रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर शादी की तैयारियों के वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. इन वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि वेन्यू पर सजावट का काम पूरे जोर शोर से चल रहा है. एक वायरल वीडियो में वेन्यू पर अलग अलग तरह के ताजे फूलों के ढेर दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ केले और केले के पत्तों की सजावट भी नजर आ रही है. यह पूरा सेटअप पारंपरिक साउथ इंडियन शादी की याद दिला रहा है. 

केले के पत्तों और प्राकृतिक फूलों का इस्तेमाल दक्षिण भारत की शादियों में शुभ माना जाता है. सजावट में सादगी और परंपरा का संतुलन दिख रहा है. एक फूल विक्रेता का वीडियो भी सामने आया है जिसमें उसने बताया कि उसके पास मौजूद सभी फूल इसी शादी के लिए भेजे जा रहे हैं. हालांकि जब उससे कीमत के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि उसे इसकी जानकारी नहीं है.

विजय-रश्मिका की शादी

खबरें थीं कि शादी का मुहूर्त सुबह 8 बजे रखा गया है. हालांकि अब तक कपल ने शादी की कोई आधिकारिक तस्वीर साझा नहीं की है. फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपडेट्स तलाश रहे हैं. हर छोटी जानकारी भी तेजी से वायरल हो रही है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

VIROSH नाम से की थी घोषणा

कुछ दिन पहले कपल ने अपनी शादी की घोषणा एक खास अंदाज में की थी. उन्होंने अपने रिश्ते को फैंस द्वारा दिए गए नाम VIROSH से जोड़ते हुए कहा था कि यह शादी उनके और उनके चाहने वालों के प्यार का उत्सव है. रश्मिका और विजय ने कहा था कि फैंस ने उन्हें यह नाम दिया और आज वे उसी नाम के साथ अपने मिलन का जश्न मना रहे हैं.

शादी के बाद कपल 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन देने वाले हैं. उम्मीद है कि इस समारोह में फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे. हालांकि शादी को निजी रखा गया है, लेकिन रिसेप्शन में ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.