मुंबई: दक्षिण सिनेमा की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी को लेकर जबरदस्त उत्साह है, लेकिन अब तक कपल ने कोई आधिकारिक शादी की तस्वीर साझा नहीं की है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो गई जिसमें दोनों दूल्हा दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं. उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू और अल्लू अर्जुन भी पोज देते दिख रहे हैं.
पहली नजर में यह तस्वीर बिल्कुल असली लगती है. रश्मिका और विजय पारंपरिक वेडिंग आउटफिट में हैं और दोनों सितारे उनके साथ मुस्कुराते हुए खड़े दिखाई देते हैं. लेकिन सच्चाई कुछ और है. यह फोटो असली नहीं बल्कि AI तकनीक से बनाई गई है. सोशल मीडिया यूजर्स ने जल्द ही पहचान लिया कि यह तस्वीर एडिट की गई है. कई लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट भी किए. किसी ने लिखा कि यह AI जनरेटेड फोटो है और असली नहीं लग रही. वहीं कुछ ने कहा कि टेक्नोलॉजी अब इतनी आगे बढ़ गई है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है.
वायरल फोटो पर यूजर्स ने अलग अलग रिएक्शन दिए हैं. कुछ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि AI भी असली करिश्मा नहीं दिखा पाई. कई लोगों ने साफ कहा कि जब तक कपल खुद तस्वीर शेयर नहीं करता तब तक ऐसी फोटो पर भरोसा नहीं करना चाहिए. यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हर चीज सच्ची नहीं होती.
OMG ! What a frame - MB - AA - VD 🥵 pic.twitter.com/lKAevO7Cn8
— Lets OTT x CINEMA (@LetsOTTxCinema) February 26, 2026Also Read
- जावेद अख्तर को कैसी लगी तापसी पन्नू की फिल्म अस्सी? दिया ऐसा रिव्यू की पढ़ने को हो जाएंगे मजबूर
- किस हाल में हैं सलमान खान के पिता सलीम खान? आमिर खान ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलें- 'हम सब दुआ कर रहे हैं...'
- करण कुंद्रा के टैटू ने मचाई हलचल! क्या सच में सीने पर गुदवाया तेजस्वी के लिए परमानेंट टैटू? क्या है पूरा सच
हालांकि आधिकारिक शादी की तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन शादी की कुछ रस्मों की झलक कपल ने पहले साझा की थी. अब तक जानकारी के अनुसार पूल पार्टी, हल्दी सेरेमनी और एक फ्रेंडली क्रिकेट मैच जैसे इवेंट हो चुके हैं. रिपोर्ट के मुताबिक संगीत फंक्शन में रश्मिका ने अपने गाने पर डांस भी किया. फैंस बेसब्री से दूल्हा दुल्हन की असली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं.
यह शादी एक निजी समारोह के रूप में आयोजित की गई है. ज्यादा सेलिब्रिटी इसमें शामिल नहीं हुए हैं. फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा और एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन के मौजूद होने की खबर है. कपल 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी रखने वाला है जहां और मेहमान शामिल हो सकते हैं.