उदयपुर: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज एक-दूसरे के साथ सात फेरे लिए और पति-पत्नी बन गए. यह खबर पूरे देश में फैल गई है और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. दोनों की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर के लग्जरी रिजॉर्ट ITC मेमेंटोस में हुई, जो शहर से करीब 25-50 किलोमीटर दूर है. यह एक इंटीमेट और प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए.
कपल ने अपनी शादी को खास बनाने के लिए दोनों की सांस्कृतिक जड़ों को सम्मान दिया. सुबह के समय तेलुगु रिवाजों के अनुसार शादी हुई, जो विजय देवरकोंडा के परिवार की परंपरा है. मुहूर्त सुबह 8 बजे का था. जिसमें विजय के परिवार की तेलुगू रस्मों के हिसाब से शादी हुई. अब शाम में रश्मिका मंदाना के कोडावा रिवाजों के हिसाब से फेरे होंगे.
बता दें कि कोडावा परंपरा में योद्धा संस्कृति, आग के आसपास आशीर्वाद और खास रस्में होती हैं. रश्मिका कोडागु की हैं, इसलिए उन्होंने अपनी जड़ों को भी इस खास दिन पर जगह दी. पूरी सेरेमनी को 'प्राइमल थीम' दिया गया है, जिसमें सादगी, परंपरा और प्रकृति का खास ध्यान रखा गया. शादी के दौरान मेहमानों को साउथ इंडियन स्टाइल में खाना परोसा गया, जैसे केले के पत्तों पर भोजन, नटुकोडी पुलुसु, हैदराबादी बिरयानी, कोडागु स्पेशल डिशेज और मिसोर पाक.
प्री-वेडिंग फंक्शन्स में संगीत 24 फरवरी को, हल्दी 25 फरवरी को हुई थी, जिसमें कपल ने खूब मस्ती की. फैंस उन्हें 'विरोश' कहकर पुकारते हैं. दोनों ने सालों से रिलेशनशिप छिपाई, लेकिन अक्टूबर में एंगेजमेंट के बाद शादी की अफवाहें जोर-शोर से चली. 'द वेडिंग ऑफ विरोश' नाम से यह सेलिब्रेशन यादगार बन गया.
everything about their wedding functions decor is so cute and aesthetic 🥹🫶🏻 pic.twitter.com/S1Wkst8O5z
— ⋆˙⟡ (@veillaure) February 25, 2026
खबरों के मुताबिक शादी का जश्न उदयपुर के भीड़भाड़ से दूर, अरावली पहाड़ियों के बीच बसे एक शानदार बुटीक होटल, मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में आयोजित हुआ. हरे-भरे वातावरण से घिरा और निर्मल झीलों के नजारे वाला यह निजी होटल एक शांत और अंतरंग माहौल के लिए जाना जाता है.