Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Engaged: साउथ इंडियन सिनेमा के दो चमकते सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं. हाल ही में रश्मिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उनकी अनामिका उंगली में एक रिंग नजर आई. इस वीडियो ने फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ा दी है और लोग यह अनुमान लगा रहे हैं कि क्या यह 'डियर कॉमरेड' जोड़ी अब सगाई कर चुकी है.
रश्मिका मंदाना हाल ही में दुबई में आयोजित साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स 2025 में शामिल हुई थीं. इस इवेंट के दौरान उनकी एक तस्वीर और वीडियो सामने आए, जिसमें वह एक साधारण लेकिन खूबसूरत रिंग पहने नजर आईं. इस रिंग ने फैंस का ध्यान तुरंत खींच लिया और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.
Also Read
- Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' वीकेंड के वार पर गुस्से से लाल हुए सलमान खान, फरहाना भट्ट और अमाल मलिक को लगाई
- SIIMA Awards: रश्मिका मंदाना बेस्ट एक्ट्रेस और अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड, यहां जानें किसे कौन-सा अवॉर्ड मिला?
- रफ एंड टफ और खतरनाक लुक, पहले कभी नहीं देखा होगा इमरान हाशमी का ऐसा अवतार, रिलीज से पहले ही वायरल हुए एक्टर
एक रेडिट यूजर ने लिखा, 'अब वह 'रश्मिका देवरकोंडा' बनने वाली हैं.' एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'फ्यूचर मिसेज लाइगर!' कुछ फैंस ने तो बधाई भी दे दी, लेकिन कुछ ने यह भी कहा कि शायद यह सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट है, क्योंकि रश्मिका ने बाद में इवेंट के दौरान यह अंगूठी नहीं पहनी थी.
न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में साथ आए नजर
रश्मिका और विजय की जोड़ी पहले 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत चुकी है. दोनों के एकसाथ छुट्टियां मनाने की तस्वीरें और न्यूयॉर्क में इंडिया डे परेड में एकसाथ नजर आने से उनके रिश्ते की अफवाहें और तेज हो गई थीं. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है. फैंस कपल की अनाउसमेंट के लिए बेताब है.