menu-icon
India Daily

'टॉक्सिक' के पोस्टपोन के बाद कब और कहां आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर? सामने आई डिटेल

डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल में और बड़ा स्केल रखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का रनटाइम लगभग 3.5 से 4 घंटे तक हो सकता है, जो इसे हाल के सालों की सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक बनाता है.

antima
Edited By: Antima Pal
'टॉक्सिक' के पोस्टपोन के बाद कब और कहां आएगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर? सामने आई डिटेल
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड में इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा में चल रही फिल्म है धुरंधर: द रिवेंज, जिसे 'धुरंधर 2' के नाम से भी जाना जा रहा है. रणवीर सिंह की इस हाई-वोल्टेज एक्शन स्पाई थ्रिलर का इंतजार फैंस को काफी समय से था. फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 है और अब ट्रेलर के रिलीज होने की खबर ने उत्साह को और बढ़ा दिया है. 

कल यानी 6 मार्च 2026 को आउट होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर

ताजा अपडेट के मुताबिक फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर कल यानी 6 मार्च 2026 को ऑनलाइन ड्रॉप होगा. रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मेकर्स ने यह फैसला लिया है. इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर रिलीज होगा, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने इसे गलत बताते हुए क्लियर किया था कि ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार करें. चंद्र ग्रहण जैसी वजहों से भी डेट में बदलाव की बात आई थी, लेकिन अब कन्फर्म हो चुका है कि ट्रेलर 6 मार्च को आएगा.

आज यानी 5 मार्च को मेकर्स एक नया सेट ऑफ पोस्टर्स रिलीज करने वाले हैं. ये पोस्टर्स फिल्म के किरदारों और इंटेंस एक्शन को हाईलाइट करेंगे, जो ट्रेलर से पहले फैंस को और एक्साइटेड कर देंगे. फिल्म की टीम ने ट्रेलर को डिजिटल तरीके से लॉन्च करने का प्लान बनाया है, कोई बड़ा इवेंट नहीं होगा. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े स्टार्स हैं. 

3.5 से 4 घंटे तक हो सकता है फिल्म का रनटाइम

डायरेक्टर आदित्य धर ने पहले पार्ट की सफलता के बाद इस सीक्वल में और बड़ा स्केल रखा है. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का रनटाइम लगभग 3.5 से 4 घंटे तक हो सकता है, जो इसे हाल के सालों की सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक बनाता है. अब बात बॉक्स ऑफिस की. पहले यह फिल्म यश की 'टॉक्सिक' से क्लैश करने वाली थी, लेकिन 'टॉक्सिक' के पोस्टपोन होने के बाद धुरंधर: द रिवेंज को 19 मार्च को सोलो रिलीज मिल गई है. यह तारीख गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद-अल-फित्र से भी जुड़ी है, जिससे पैन-इंडिया अपील बढ़ेगी.

फिल्म हिंदी के साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी. ट्रेलर के आने से फैंस को आखिरकार रणवीर सिंह का बदला लेने वाला अवतार देखने को मिलेगा. एक्शन, ड्रामा और इमोशंस का धमाका होने वाला है.