menu-icon
India Daily

रणवीर अल्लाहबादिया ने जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप को किया कन्फर्म, रोमांटिक वेकेशन से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की साथ वाली कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'सूर्य, चंद्रमा, तारे और इनके बीच की हर चीज. क्या आप कभी ऐसे किसी व्यक्ति से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नकारात्मकता को जलाकर राख कर दे? मैं मिला हूं. 

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर अल्लाहबादिया ने जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप को किया कन्फर्म, रोमांटिक वेकेशन से शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Courtesy: x

मुंबई: पॉपुलर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से जाना जाता है, ने अपनी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट के साथ रिलेशनशिप को आखिरकार इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल कर दिया है. रणवीर और जूही फिलहाल अफ्रीका के केन्या में मासाई मारा के खूबसूरत सफारी लोकेशन पर रोमांटिक वेकेशन मना रहे हैं.

रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दोनों की साथ वाली कई प्यारी तस्वीरें शेयर कीं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- 'सूर्य, चंद्रमा, तारे और इनके बीच की हर चीज. क्या आप कभी ऐसे किसी व्यक्ति से मिले हैं जिसकी रोशनी दुनिया की सारी नकारात्मकता को जलाकर राख कर दे? मैं मिला हूं. 

तस्वीरों में दोनों काफी रोमांटिक मूड में नजर आ रहे हैं. रणवीर ने पहले जूही के साथ AI जनरेटेड घिबली स्टाइल की तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें जूही का चेहरा छुपाया गया था. लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह हार्ड लॉन्च कर दिया है.

फैंस की अटकलें सही साबित हुईं

रणवीर और जूही भट्ट के रिलेशनशिप की अफवाहें पिछले साल अक्टूबर 2025 से चल रही थीं. दोनों ने दिवाली के मौके पर एक जैसी बैकग्राउंड वाली तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे फैंस को शक हो गया था. हाल ही में दोनों मुंबई इंडियंस के IPL 2026 मैच देखने Wankhede स्टेडियम भी साथ पहुंचे थे, जिसके बाद रिलेशनशिप की चर्चा और तेज हो गई थी.

आशीष चंचलानी ने भी किया दिलचस्प कमेंट

रणवीर की पोस्ट पर उनके अच्छे दोस्त और यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट करते हुए लिखा - 'जल्दी अब कर शादी.' इस कमेंट पर फैंस खूब हंस रहे हैं और शादी की डिमांड करने लगे हैं.

पहले चर्चा में रह चुके रणवीर

रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों अपनी पॉडकास्ट 'The Ranveer Show' के लिए काफी चर्चित हैं. कुछ समय पहले वे समाज रैना के शो 'India’s Got Latent' के विवाद में भी फंस गए थे, जिसके बाद वे थोड़े समय के लिए सुर्खियों से दूर रहे थे. अब रोमांटिक वेकेशन और रिलेशनशिप की पुष्टि के साथ वे फिर से ट्रेंडिंग में आ गए हैं.