Ramayana Trailer Leaked: बहुत दिनों से फैंस 'रामायण' के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे सितारों वाली इस फिल्म का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज होने वाला था, लेकिन मेकर्स ने अचानक इसे टाल दिया. इस खबर से फैंस काफी निराश हुए. ठीक उसी समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसे लोग रामायण का लीक ट्रेलर बता रहे थे.
वीडियो में यश (रावण) के जबरदस्त सीन दिख रहे थे. कई लोग इसे असली मानकर शेयर कर रहे थे. लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ गई. ये वीडियो पूरी तरह AI जनरेटेड था. यानी फिल्म की टीम ने इसे नहीं बनाया, बल्कि कोई AI टूल की मदद से बनाकर वायरल किया गया.
Is Ramayana Trailer Leaked??#RamayanaTrailer #Yash #RqnbirKapoor #Tollywood #SaiPallavi #Ravana pic.twitter.com/591aBuRVOf
— StarSight Media (@StarSightMediaa) July 24, 2026
नेटिजन्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा- 'AI अब हाथ से निकल रहा है.' दूसरे ने कमेंट किया- 'थोड़ी भी जानकारी रखने वाला व्यक्ति आसानी से बता सकता है कि ये AI से बना है.' कई लोगों ने कहा कि AI टेक्नोलॉजी अब इतनी एडवांस हो गई है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल होता जा रहा है.
निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म रामायण भारतीय सिनेमा के लिए बहुत खास प्रोजेक्ट है. इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पार्ट 1 इस दीवाली (2026) को सिनेमाघरों में आएगी, जबकि पार्ट 2 अगली दीवाली पर. फिल्म को सनी देओल (हनुमान), रवि दुबे (लक्ष्मण) जैसे कलाकारों का भी साथ मिला है.
ट्रेलर पोस्टपोन होने के बाद मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया. इसमें कहा गया- 'आज रामायण के लिए बहुत खास दिन है. हमारा सपना अब Sony Pictures Entertainment के साथ पार्टनरशिप के जरिए पूरा हो रहा है. हम ट्रेलर को ग्लोबली बाद में लॉन्च करेंगे. 100+ साल के भारतीय सिनेमा में यह गर्व का पल होगा जब रामायण को दुनिया भर में बड़े हॉलीवुड फिल्म की तरह पेश किया जाएगा.'
फैंस अब असली ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं. रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के किरदार में और यश रावण के रोल में नजर आएंगे. इतने बड़े स्केल की फिल्म को देखने के लिए लोग उत्साहित हैं. दीवाली 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की उम्मीद है.