menu-icon
India Daily

Animal Box Office: दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर शोर मचा रही हैं रणबीर कपूर की 'एनिमल', जानें कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

Animal Box Office: फिल्म ने  63 करोड़ 8 लाख की ओपनिंग कमाई की इसके बाद से फिल्म ने धड़ाधड़ कमाई की है. अब इस बीच  फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो वो भी चौकाने वाली है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Animal Box Office: दूसरे वीकेंड भी बॉक्स ऑफिस पर शोर मचा रही हैं रणबीर कपूर की 'एनिमल', जानें कितना रहा फिल्म का कलेक्शन

हाइलाइट्स

  • फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई

नई दिल्ली: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसके बाद से लोग इस फिल्म की काफी चर्चा कर रहे है. फिल्म ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. एनिमल ने पहले हफ्ते सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने  63 करोड़ 8 लाख की ओपनिंग कमाई की इसके बाद से फिल्म ने धड़ाधड़ कमाई की है. अब इस बीच  फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई की बात करें तो वो भी चौकाने वाली है.

फिल्म के दूसरे हफ्ते की कमाई

फिल्म के दूसरे हफ्ते की बात करें तो इसने काफी अच्छी कमाई की है. फिल्म ने बीते शुक्रवार 22 करोड़ 95 लाख की कुल कमाई की है जो कि काफी अच्छी कमाई है. वहीं फिल्म रविवार की बात करें तो इसने 37 करोड़ की कुल कमाई की. इसका मतलब दोनों को अगर मिला दें तो फिल्म ने लगभग 69 करोड़ की कमाई की. 

फिल्म की कुल कमाई

वहीं फिल्म ने अब तक 660 करोड़ की कुल कमाई की है जो कि रणबीर कपूर की फिल्म का अब तक का सबसे अच्छा आकड़ा है. फिल्म के कास्ट की बात करें तो इस फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और शक्ति कपूर नजर आ रहे हैं. हर किसी ने अपना बेस्ट दिया है और हर किसी की जमकर तारीफ भी हो रही है. फिल्म में तृप्ति डिमरी भी है जिनकी एक्टिंग की हर तरफ चर्चा है. इस फिल्म के बाद तृप्ति ने इतनी तारीफ बटोरी कि उन्हें नेशनल क्रश तक कहा जाने लगा. 

फिल्म में जहां रणबीर कपूर पर बॉबी देओल भारी पड़े, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि रश्मिका मंदाना पर तृप्ति डिमरी भारी पड़ी. वो बात अलग है कि तृप्ति का फिल्म में रोल कम था लेकिन हर कोई उतने देर के ही रोल के बारे में बाते कर रहा है.