menu-icon
India Daily

पिता के कर्ज में डूबते ही छोड़ी पढ़ाई, फिल्म के सेट पर बनाते थे चाय, आज करोड़ों का मालिक है एक्टर

बॉलीवुड में ऐसे कई एक्टर्स हैं जिनकी कहानी कुछ नहीं सबक सिखाती हैं. ऐसी ही एक कहानी है एक ऐसे एक्टर की जिन्होंने पिता की आर्थिक मुश्किलों में पढ़ाई छोड़ी और फिल्म सेट पर चाय बनाकर काम शुरू किया.

babli
Edited By: Babli Rautela
पिता के कर्ज में डूबते ही छोड़ी पढ़ाई, फिल्म के सेट पर बनाते थे चाय, आज करोड़ों का मालिक है एक्टर
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड में बच्चन परिवार का नाम दशकों से चमकता आ रहा है. इस परिवार की पहचान अभिनय, सम्मान और लोकप्रियता से जुड़ी रही है. इसी परिवार के सदस्य अभिषेक बच्चन आज 50 साल के हो रहे हैं. बाहर से उनकी जिंदगी भले ही आसान लगे लेकिन उनके जीवन में ऐसा दौर भी आया जब हालात बेहद कठिन थे. अभिषेक बच्चन उच्च शिक्षा के लिए विदेश गए थे. वे बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे थे. 

इसी दौरान उनके पिता अमिताभ बच्चन की कंपनी आर्थिक संकट में फंस गई. कारोबार में भारी घाटा हुआ और परिवार पर कर्ज का बोझ बढ़ गया. ऐसे समय में अभिषेक ने पढ़ाई छोड़ने का फैसला किया. उनका मानना था कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ रहना सबसे जरूरी है.

आर्थिक संकट ने बदली अभिषेक बच्चन की किस्मत?

अमिताभ बच्चन की कंपनी को हुए घाटे ने पूरे परिवार को झकझोर दिया. उस समय अभिषेक के सामने दो रास्ते थे. एक अपनी पढ़ाई पूरी करना और दूसरा परिवार के साथ खड़े होना. उन्होंने दूसरा रास्ता चुना. पढ़ाई छोड़कर अपने परिवार के साथ खड़े होने आसान नहीं था लेकिन उन्होंने उस समय यहीं किया. अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले अभिषेक बच्चन ने छोटे काम किए. उन्होंने खुद बताया कि वे एक समय प्रोडक्शन बॉय के रूप में काम करते थे. फिल्म सेट पर चाय बनाना और छोटी जिम्मेदारियां निभाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था. इस अनुभव ने उन्हें जमीन से जोड़े रखा और इंडस्ट्री की सच्चाई समझाई.

अभिनय करियर की शुरुआत

साल 2000 में अभिषेक बच्चन ने फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरुआत की. शुरुआती फिल्मों को उनको मिले जुले रिएक्शन मिले हैं. कई बार आलोचना भी झेलनी पड़ी. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत करते रहे. समय के साथ उन्होंने अपने अभिनय में निखार लाया और अलग अलग भूमिकाओं से पहचान बनाई. अभिषेक का करियर हमेशा आसान नहीं रहा. कुछ फिल्में हिट हुई तो कुछ बुरी तरह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुआ है. इसके बावजूद उन्होंने खुद को नए सिरे से साबित करने की कोशिश की. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उनके काम को भी सराहा गया. इससे साबित हुआ कि मेहनत और धैर्य से रास्ता जरूर निकलता है.

साल 2007 में अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की थी. यह शादी उस समय की सबसे चर्चित शादियों में शामिल रही. दोनों की एक बेटी आराध्या है. परिवार के साथ समय बिताना अभिषेक के लिए हमेशा प्राथमिकता रहा है.

अभिषेक बच्चन की नेटवर्थ

नेटवर्थ की बात करें तो अभिषेक बच्चन आज लगभग 280 करोड़ रुपये के मालिक हैं. अभिनय के साथ साथ वे ब्रांड एंडोर्समेंट और स्टॉक में भी इंवेस्टमेंट करते हैं. उनका सफर उन लोगों के लिए प्रेरणा है जो मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं.