मुंबई: राखी सावंत अपने साफ विचारों और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वह अक्सर ऐसे मुद्दों पर खुलकर बोलती हैं जिनसे बाकी सेलेब्रिटी बचते हैं. हाल ही में, उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में खुद को 'पूरी तरह नेचुरल' बताते हुए कहा था कि उनकी खूबसूरती भगवान की दी हुई है क्योंकि वह पहाड़ी लड़की हैं. इस बयान ने राखी सावंत को खटक गया और उन्होंने बेझिझक उर्वशी पर निशाना साधते हुए कहा कि सबने उनकी पुरानी तस्वीरें देखी हैं जो उनकी बातों से मेल नहीं खातीं.
राखी सावंत ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा, 'कुछ लोग बोलते नहीं हैं, लेकिन उर्वशी की तरह बोलते हैं कि मैं तो पैदाइशी ऐसी हूं, मैं नैचुरल हूं! उर्वशी, हमने तुम्हारी पुरानी फोटो देखी बहन! सबके पुराने फोटो देखो, सब कुछ सामने है. देखो भाई, सर्जरी करो या मत करो, ये तुम्हारी मर्जी है. अगर सर्जरी से तुम्हारा करियर बन रहा है, तुम्हारी दाल-रोटी चल रही है, तो इसमें कोई बुराई नहीं है. ये तुम्हारा शरीर है, किसी और के शरीर पर थोड़ी करवा रही हो!'
राखी सावंत ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग हर कोई किसी न किसी तरह की कॉस्मेटिक सर्जरी से गुजरा है. उन्होंने कहा, 'देखो, इस इंडस्ट्री में 1000% लोग सर्जरी करा चुके हैं. किसी ने पिछवाड़ा करवाया, किसी ने ‘ए’ बनवाया, किसी ने ‘बी’ बनवाया, किसी ने तो पूरा करवाया. ये सबकी पर्सनल चॉइस है. भाई, सबको अच्छा दिखना है, तभी तो काम मिलेगा.'
राखी ने साफ कहा कि जो भी कलाकार इस इंडस्ट्री में हैं, उन पर दबाव होता है कि वे कैमरे पर फिट और आकर्षक दिखें. ऐसे में सर्जरी या ट्रीटमेंट कराना कोई शर्म की बात नहीं है.
अपने पुराने अंदाज में राखी सावंत ने मजाकिया लेकिन तीखे लहजे में कहा, 'अब मेरा तो पुराना डायलॉग है — जो खुदा ने पैदा करके नहीं भेजा, वो डॉक्टर ने दे दिया! नकली लगा दिया, हर चीज नकली लगा दी.'
इस बयान के जरिए राखी ने यह भी साफ कर दिया कि वह अपनी सर्जरी को लेकर शर्मिंदा नहीं हैं और खुलेआम स्वीकार करती हैं कि उन्होंने जो किया, वो अपने आत्मविश्वास और करियर के लिए किया.