मुंबई: राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में बड़ी राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत को 1 अप्रैल तक बढ़ा दिया है. अब अगली सुनवाई 1 अप्रैल को होगी, जहां एक्टर के वकील को मुख्य याचिका पर दलीलें पेश करनी होंगी. राजपाल यादव इस केस में पहले से ही परेशान चल रहे थे. फरवरी 2026 में दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दी थी, जो मूल रूप से 18 मार्च तक थी.
आज की सुनवाई में कोर्ट ने उनकी जमानत को आगे बढ़ाते हुए 1 अप्रैल तक का समय दे दिया. कोर्ट ने एक्टर के वकील को निर्देश दिया कि अगली तारीख पर वे पूरी तैयारी के साथ मुख्य मामले पर बहस करें. सुनवाई के बाद राजपाल यादव कोर्ट के बाहर मीडिया से मिले. उन्होंने कहा, "अगली सुनवाई 1 अप्रैल को है. मुझे भारतीय न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. हम दूध का दूध और पानी का पानी करने की पूरी कोशिश करेंगे."
#WATCH | Delhi | Actor Rajpal Yadav says, "...The next date of the hearing is April 1. I have complete faith in the judicial system..." https://t.co/McqCgFCkiP pic.twitter.com/qJ2slMPfPW
— ANI (@ANI) March 18, 2026
एक्टर ने अपनी बातों में साफ किया कि वे सच सामने लाने के लिए तैयार हैं और न्याय मिलने की उम्मीद रखते हैं. केस की जानकारी के मुताबिक यह मामला मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है. राजपाल यादव के वकील ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने अब तक काफी रकम चुकाई जा चुकी है. कुल 4.5 करोड़ रुपये पहले ही कंपनी को दिए जा चुके हैं. सुनवाई के दिन ही 25 लाख रुपये का डिमांड ड्राफ्ट सौंपा गया.
कोर्ट ने इन पेमेंट्स को ध्यान में रखते हुए जमानत बढ़ाने का फैसला किया. यह केस काफी पुराना है और इसमें करीब 9 करोड़ रुपये की रकम का चेक बाउंस होने का आरोप है. राजपाल यादव को पहले तिहाड़ जेल में कुछ समय बिताना पड़ा था. फरवरी में जमानत मिलने के बाद वे बाहर आए और परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. अब इस एक्सटेंशन से उन्हें और समय मिल गया है.
एक्टर के फैंस इस खबर से काफी खुश हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि मामला जल्द सुलझ जाएगा. राजपाल यादव बॉलीवुड में अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते रहे हैं. कई हिट फिल्मों में उनके रोल आज भी याद किए जाते हैं. फिलहाल 1 अप्रैल को होने वाली सुनवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं. उम्मीद है कि तब तक और ज्यादा पेमेंट हो जाएगी और केस में सकारात्मक नतीजा आएगा. राजपाल यादव ने हमेशा कहा है कि वे कड़ी मेहनत से सब कुछ चुकाएंगे.