मुंबई: नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना 'सरके चुनर' अब लोकसभा तक पहुंच गया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि अभिव्यक्ति की आजादी पूरी तरह असीमित नहीं हो सकती. हाल ही में रिलीज हुए इस गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा दिया. नोरा फतेही और संजय दत्त की जोड़ी वाले इस ट्रैक में बोल्ड लिरिक्स और प्रोवोकेटिव डांस मूव्स की वजह से लोगों ने भारी विरोध किया. कई लोगों ने इसे अश्लील और समाज के खिलाफ बताया.
गाना कन्नड़ फिल्म 'KD: The Devil' का हिस्सा है, जो 30 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. यह फिल्म कई भाषाओं में डब होकर आएगी. रिलीज के तुरंत बाद हिंदी वर्जन यूट्यूब पर अपलोड किया गया, लेकिन बैकलैश इतना तेज हुआ कि इसे हटा दिया गया. हालांकि कन्नड़, मलयालम, तेलुगु और तमिल वर्जन अभी भी उपलब्ध हैं. इस मुद्दे को लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया ने उठाया. उन्होंने सरकार से इस पर स्पष्टीकरण मांगा.
#WATCH | Speaking in Lok Sabha, on the ban on Bollywood film song 'Sarke Chunariya', Union Minister for Information & Broadcasting, Ashwini Vaishnaw says," A ban has been imposed on the song. We must operate according to the reasonable restrictions under the Freedom of Speech.… pic.twitter.com/TMSBaiLVke
— ANI (@ANI) March 18, 2026
जवाब में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि गाने पर बैन लगा दिया गया है. उन्होंने जोर देकर कहा- 'अभिव्यक्ति की आजादी समाज और संस्कृति के संदर्भ में होनी चाहिए. यह पूर्ण रूप से निरंकुश नहीं हो सकती. हमें उचित प्रतिबंधों के साथ काम करना होगा. मंत्री ने आगे कहा कि स्वतंत्रता के नाम पर समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाना सही नहीं. इस गाने की वजह से ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने गाने पर तुरंत बैन, प्रोड्यूसर्स के खिलाफ FIR और CBFC से सख्त जांच की मांग की. कई सेलिब्रिटीज और सोशल एक्टिविस्ट्स ने भी इसे बॉलीवुड में गिरावट का उदाहरण बताया. कर्नाटक स्टेट कमीशन फॉर वुमन ने भी गाने में महिलाओं की आपत्तिजनक छवि को लेकर CBFC को पत्र लिखा. NHRC ने भी नोटिस जारी किया.
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ऐसे लिरिक्स और विजुअल्स बच्चों और समाज पर बुरा असर डालते हैं. फिल्म के डायरेक्टर और टीम ने अभी तक कोई बड़ा बयान नहीं दिया है. लेकिन इस विवाद से साफ है कि सिनेमा में कंटेंट को लेकर अब और सख्ती बरती जा रही है.