menu-icon
India Daily

राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

एआईसीडब्ल्यूए ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि इस मामले की तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए. संगठन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वे इस घटना की जांच के आदेश दें. एसोसिएशन का कहना है कि सेट पर सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ी, शूटिंग के दौरान कीड़े ने काटा, सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
Courtesy: X

Rajesh Sharma Health: प्रभास की नई फिल्म 'फौजी' की शूटिंग के दौरान वरिष्ठ अभिनेता राजेश शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई. रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद में शूटिंग के समय उनको कीड़े ने काट लिया, जिसके बाद उनकी हालत गंभीर हो गई. इस घटना पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने सख्त रुख अपनाया है और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

एआईसीडब्ल्यूए ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि इस मामले की तुरंत, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए. संगठन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से अपील की है कि वे इस घटना की जांच के आदेश दें. एसोसिएशन का कहना है कि सेट पर सुरक्षा और इमरजेंसी व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं.

राजेश शर्मा की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता ले जाया गया, जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जानकारी के मुताबिक वे अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं और खतरे से बाहर नहीं आए हैं. यह खबर सुनकर फिल्म इंडस्ट्री में चिंता बढ़ गई है.

AICWA ने पूछे कई सवाल

अगर शूटिंग के दौरान अभिनेता की हालत गंभीर हुई तो उन्हें हैदराबाद के अच्छे अस्पताल में तुरंत क्यों नहीं भर्ती कराया गया?

सेट पर इमरजेंसी मेडिकल मदद की क्या व्यवस्था थी?

वर्कप्लेस सेफ्टी, स्वच्छता और मेडिकल प्रोटोकॉल का पालन किया गया या नहीं?

इलाज का खर्च प्रोडक्शन हाउस को क्यों नहीं उठाना चाहिए?

संगठन ने मांग की है कि फिल्म की प्रोडक्शन टीम को राजेश शर्मा के पूरे इलाज का खर्च वहन करना चाहिए.

सेट सेफ्टी पर सवाल

रामोजी फिल्म सिटी जैसे बड़े लोकेशन पर भी सेफ्टी को लेकर लापरवाही बरती गई, यह गंभीर मामला है. AICWA का कहना है कि कलाकार और वर्कर्स की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. छोटी-छोटी लापरवाही से किसी की जान भी जा सकती है. राजेश शर्मा भारतीय सिनेमा के अनुभवी अभिनेता हैं. उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है. उनकी बीमारी की खबर से उनके परिवार और साथी कलाकारों पर भी असर पड़ा है.