Raj Kundra News: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग ने उन्हें 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस से जुड़े मामले में सोमवार को करीब 5 घंटे तक पूछताछ की. इस दौरान अधिकारियों ने उनके बैंक स्टेटमेंट्स और खर्चों के बारे में सख्त सवाल किए. सूत्रों के मुताबिक राज कुंद्रा को आने वाले दिनों में फिर से बुलाया जा सकता है. वहीं उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी जल्द ही बुलाने की योजना है, हालांकि अभी उन्हें कोई आधिकारिक समन नहीं दिया गया है.
यह मामला अगस्त 2025 में शुरू हुआ था, जब मुंबई के एक बिजनेसमैन दीपक कोठारी ने शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. कोठारी का आरोप है कि 2015 से 2023 के बीच उन्होंने दंपति की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में कुल 60.48 करोड़ रुपये का निवेश किया. शुरू में यह एक लोन था, लेकिन टैक्स बचाने के लिए इसे इनवेस्टमेंट दिखाया गया.
5 घंटे तक पूछताछ, कई बड़े लेन-देन पर उठे सवाल
कोठारी ने बताया कि राजेश आर्य नाम के एक एजेंट के जरिए उनका संपर्क राज और शिल्पा से हुआ. उन्होंने 75 करोड़ रुपये का लोन मांगा था, लेकिन बाद में इसे निवेश का रूप दिया और मासिक रिटर्न का वादा किया. कुल मिलाकर कोठारी ने 60.48 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए, साथ ही 3.19 लाख रुपये स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई. लेकिन कंपनी ने न तो रिटर्न दिए और न ही मूल रकम लौटाई. कोठारी का कहना है कि यह पैसा बिजनेस विस्तार के नाम पर लिया गया, लेकिन दंपति ने इसे निजी खर्चों में उड़ा दिया.
Mumbai Police's Economic Offences Wing records Actress Shilpa Shetty's husband Raj Kundra's statement today in a case related to cheating a businessman of Rs 60 crore. The next interrogation may take place next week. However, statements of more witnesses are yet to be… https://t.co/ZRMlxGkPm4
— ANI (@ANI) September 15, 2025
ईओडब्ल्यू ने इस मामले को गंभीरता से लिया है. जुलाई पुलिस स्टेशन में चोरी और फॉरजरी का केस दर्ज हुआ, लेकिन रकम 10 करोड़ से ज्यादा होने के कारण इसे ईओडब्ल्यू को सौंप दिया गया. 5 सितंबर को शिल्पा और राज के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया, ताकि वे देश छोड़ने की कोशिश न करें. राज को 9 सितंबर को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने समय मांगा, इसलिए पूछताछ 15 सितंबर को हुई. ईओडब्ल्यू ने राज से उनके पांच कंपनियों में निवेश के बारे में भी पूछा. अगले हफ्ते गवाहों के बयानों की जांच के बाद राज को फिर बुलाया जा सकता है. एनसीएलटी के ऑडिटर को भी समन दिया गया है.