गर्दा उड़ा रही तेजा की 'मिराय', तीसरे दिन बना लिया ये रिकॉर्ड
तीन दिनों में ही फिल्म ने मचाई तबाही
रिलीज के महज तीन दिनों में ही यह फिल्म वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है.
फिल्म ने किया जबरदस्त परफॉर्म
रविवार को यानी तीसरे दिन फिल्म ने जबरदस्त परफॉर्म किया.
वीकेंड कलेक्शन 83 करोड़ तक पहुंचा
फिल्म ने कुल वीकेंड कलेक्शन को 83 करोड़ रुपये तक पहुंचा दिया है.
तीसरी सुपरहिट फिल्म हुई साबित
यह आंकड़ा न सिर्फ दर्शकों की दीवानगी को दिखाता है, बल्कि तीसरी सुपरहिट फिल्म साबित हो रही है.
फिल्म है एक्शन फैंटेसी ड्रामा
फिल्म 'मिराय', जिसे 'मिराय: सुपर योद्धा' के नाम से भी जाना जा रहा है, एक एक्शन फैंटेसी ड्रामा है.
ये स्टार्स भी आए नजर
फिल्म में रितिका नायक, श्रीया सरन, जगपति बाबू और जयराम जैसे सितारे भी हैं, जो स्टोरी को और रोचक बनाते हैं.
पहले दिन किया इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने शुक्रवार को यानी पहले दिन 12-13 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
तीसरे दिन हुई 16-17 करोड़ रुपये की कमाई
दूसरे दिन शनिवार को यह 15-16 करोड़ तक पहुंच गई. लेकिन असली धमाका रविवार को हुआ, जब तीसरे दिन 16-17 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
वर्ल्डवाइड पहुंचा इतना कलेक्शन
कुल मिलाकर इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 45-49 करोड़ हो गया है, जबकि वर्ल्डवाइड यह 83 करोड़ के पार चला गया.