अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट फाइनली कल हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए. शादी का समारोह काफी ग्रैंड हुआ जिसमें दर्जनों मेहमानों ने शिरकत लिया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, पॉलीटिशियन, क्रिकेट, संगीत हर क्षेत्र के लोगों ने शिरकत ली. वैसे तो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद कई सारी वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर आई हैं लेकिन एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सब एक साथ झूमते दिखे.
वीडियो में रणवीर सिंह, माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन कपूर, धोनी, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, शिखर धवन, कृति सेनन, रजनीकांत, अनन्या पांडे, अनिल कपूर, ओरी, ईशान किशन, हिमेश रेशमिया, हनी सिंह, शनाया कपूर और रणबीर कपूर दिखाई दिए. वीडियो में सबका ध्यान महेंद्र सिंह धोनी ने खींचा. हालांकि, इसमें आपको आपके फेवरेट सितारे दिख ही जाएंगे.
वहीं इस बीच माधुरी दीक्षित का भी एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने गाने 'चोली के पीछे गाने पर डांस कर रही हैं. इस गाने पर माधुरी का डांस आपको उनका दीवाना बना देगा. वीडियो को अगर आप ध्यान से देखें तो आपको दिखाई देगा कि अपनी पत्नी माधुरी का डांस देखते ही उनके पति उनके दीवाने हो गए.
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रखी गई. इस दौरान दूल्हा-दुल्हन को उनके दोस्तों और परिवार ने काफी प्यार और आशीर्वाद दिया. इनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राधिका मर्चेंट अनंत अंबानी को वरमाला पहनाती हैं, शादी में राधिका ने डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहना था जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही हैं. इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.