menu-icon
India Daily

IND vs ZIM: आज ही सीरीज कब्जा लेगी टीम इंडिया या जिम्बाब्वे करेगा वापसी? क्या कहते हैं समीकरण

IND vs ZIM 4th T20: हरारे में आज टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथा टी20 मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया को पूरी उम्मीद है कि वह आज सीरीज पर कब्जा जमा लेगी. वहीं, जिम्बाब्वे टीम भी पूरा जोर लगाएगी कि वह पहले मैच की तरह की प्रदर्शन करे और टीम इंडिया को एक बार फिर से चौंकाते हुए सीरीज में बराबरी कर ले. भारतीय समयानुसार यह मैच शाम को 4:30 बजे शुरू होगा.

India Daily Live
IND vs ZIM: आज ही सीरीज कब्जा लेगी टीम इंडिया या जिम्बाब्वे करेगा वापसी? क्या कहते हैं समीकरण
Courtesy: Social Media

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मैच आज खेला जाएगा. सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया आज ही सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए जोर लगाएगी. वहीं, सिकंदर रजा की अगुवाई वाली जिम्बाब्वे पूरा जोर लगाएगी कि वह सीरीज में बराबरी कर पाए. पिछले दो मैचों का हाल देखें तो टीम इंडिया को अब हरा पाना मुश्किल लग रहा है. पहले मैच की हार के बाद टीम इंडिया ने जोरदार वापसी की है और  लगातार दो मैचों में जीत हासिल की है. पहले मैच में धराशायी हुई टीम इंडिया की बैटिंग भी अब पटरी पर लौट आई है और गेंदबाज भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में शुभमन गिल की यह यंग टीम आज ही सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए जोर लगाएगी.

आज का मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाने वाला है. टीम इंडिया में आज भी बदलाव हो सकते हैं क्योंकि पिछले मैच में ही कप्तान शुभमन गिल ने कहा था कि खिलाड़ियों को रोटेट किया जा रहा है. अभी तक अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और खुद कप्तान शुभमन गिल ने अच्छी बैटिंग की है. वहीं, बॉलिंग में रवि बिश्नोई और वॉशिंगटन सुंदर भी कहर ढा रहे हैं. ऐसे में जिम्बाब्वे टीम को अगर वापसी करनी है तो उसे हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करना होगा.

अब तक क्या हुआ है?

यह सीरीज 6 जुलाई को शुरू हुई थी. पहले मैच में जिम्बाब्वे ने विश्व विजेती टीम को 13 रनों से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया. हालांकि, अगले ही दिन दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने इसका जोरदार बदला लिया और जिम्बाब्वे को 100 रनों से हराकर सीरीज में बराबरी कर ली. तीसरे टी20 मैच में भी टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और 23 रनों से यह मैच अपने नाम किया.

बता दें कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के कई प्रमुख खिलाड़ियों जैसे रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने टी20 से संन्यास ले लिया है. ऐसे में टीम इंडिया अब अपनी नई पीढ़ी को लेकर आगे बढ़ रही है. इस नई टीम की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. इसी महीने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज में हार्दिक पांड्या या के एल राहुल को कप्तान बनाया जा रहा है और उम्मीद यह भी जताई जा रही है कि टी20 में भारत को नया कप्तान भी मिल जाएगा.