menu-icon
India Daily

10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर पछता रही हैं प्रिंयका चोपड़ा? एज गैप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'उम्र मायने...'

प्रियंका चोपड़ा ने पहली बार निक जोनस के साथ 10 साल के एज गैप पर खुलकर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि रिश्ते की सफलता उम्र पर नहीं बल्कि भरोसे, सम्मान और समझ पर निर्भर करती है.

babli
Edited By: Babli Rautela
10 साल छोटे निक जोनस से शादी कर पछता रही हैं प्रिंयका चोपड़ा? एज गैप पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'उम्र मायने...'
Courtesy: Instagram

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस दुनिया के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते हैं. दोनों की शानदार बॉन्डिंग और एक दूसरे के लिए प्यार अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना रहता है. हालांकि उनकी शादी के बाद से दोनों के बीच 10 साल के उम्र के अंतर को लेकर कई बार सवाल उठे. अब प्रियंका चोपड़ा ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है और बताया है कि उनके रिश्ते में उम्र कभी भी रुकावट नहीं बनी.

10 साल छोटे निक जोनस से शादी करने पर प्रिंयका

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जोनस ब्रदर्स के पॉडकास्ट में हिस्सा लिया. बातचीत के दौरान उनसे उनके और निक जोनस के बीच मौजूद 10 साल के एज गैप को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर प्रियंका ने साफ कहा कि जब आपको ऐसा इंसान मिल जाता है जो आपको पूरी तरह समझता है और हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहता है तब उम्र का कोई महत्व नहीं रह जाता. उन्होंने कहा कि किसी भी रिश्ते की असली नींव भरोसा, सम्मान और एक दूसरे की समझ होती है. यही बातें किसी भी शादी या रिश्ते को मजबूत बनाती हैं.

फैन के सवाल पर दिया खास जवाब

पॉडकास्ट के दौरान एक महिला फैन ने प्रियंका से अपने रिश्ते को लेकर सलाह मांगी. उसने बताया कि उसका बॉयफ्रेंड उससे उम्र में छोटा है और वह इस रिश्ते को लेकर थोड़ा असहज महसूस करती है. इस पर प्रियंका ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि ऐसे फैसले लेते समय लोगों के मन में कई तरह के सवाल आते हैं. लेकिन अगर आपका साथी जिम्मेदार है, आपको समझता है और जीवन के बड़े फैसलों में आपका साथ देता है तो उम्र की चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि सही साथी मिलना सबसे बड़ी बात होती है और वही किसी रिश्ते को सफल बनाता है.

ट्विटर के एक मैसेज से शुरू हुई थी कहानी

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. साल 2016 में निक जोनस ने प्रियंका को ट्विटर पर डायरेक्ट मैसेज भेजा था. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और करीब डेढ़ साल तक एक दूसरे को जानने के बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की. धीरे धीरे दोनों का रिश्ता मजबूत होता गया और दुनिया के सामने उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया.

दिसंबर 2018 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में बेहद शाही अंदाज में शादी की थी. दोनों ने हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से विवाह किया था. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो लंबे समय तक सोशल मीडिया पर छाए रहे. शादी के बाद यह कपल दुनिया भर में अपने रिश्ते की मिसाल पेश करता रहा है.