Pooja Hegde Birthday: साउथ सिनेमा से बॉलीवुड तक… पूजा हेगड़े ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है. रोमांटिक फिल्में हों या कॉमेडी, पूजा ने कई तरह की फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाई हैं. इन्होंने ऋतिक रोशन, अक्षय कुमार, सलमान खान और शाहिद कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है. हालांकि, ऐसा नहीं है कि पूजा की हर फिल्म हिट ही रही है. कुछ मूवीज ने अच्छी कमाई की तो कुछ नाकाम रहीं. आज उनका 35वां जन्मदिन हैं. तो चलिए जानते हैं कि पूजा हेगड़े की सात चर्चित फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड.
साल 2016 में आई इस फिल्म के जरिए ही उन्होंने बॉलिवुड में कदम रखा था. पूजा हेगड़े ने इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की थी. इस मूवी को आशुतोष गोवारिकर ने निर्देशित किया था. शानदार सेट से लेकर बड़े बजट तक, इस फिल्म ने लोगों के दिलों में जगह बनाने की पूरी कोशिश की लेकिन ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 100 करोड़ रुपये के आसपास रहा.
साल 2019 में आई ये मूवी सफल फिल्मों की लिस्ट में गिनी जाती है. अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी इस कॉमेडी फिल्म में पूजा ने दो किरदार निभाए थे. फिल्म ने दुनियाभर में करीब 290 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी.
यह मूवी साल 2022 में आई थी. इस फिल्म में पूजा के साथ प्रभास ने काम किया था. इसमें पूजा ने प्रेरणा नाम की डॉक्टर का किरदार निभाया. इस फिल्म का जितना हाइप बनाया गया था, लेकिन कमाई काफी कमजोर रही. इसे बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली फिल्मों में गिना गया.
यह फिल्म 2022 में आई थी जिसमें पूजा ने रणवीर सिंह और वरुण शर्मा के साथ काम किया था. इसे रोहित शेट्टी ने बनाया था. इस फिल्म से भी लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन मूवी की कहानी और कॉमेडी लोगों को पसंद नहीं आई.
सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े की यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हुई थी. फिल्म में उन्होंने भाग्यालक्ष्मी का किरदार निभाया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन इसे बड़ी हिट का दर्जा नहीं मिला.
यह मूवी साल 2025 में आई थी. इस मूवी में पूजा के साथ शाहिद कपूर थे. यह एक एक्शन-थ्रिलर मूवी है, जिसमें उन्होंने दिया नाम की पत्रकार की भूमिका निभाई. फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी.
इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में पूजा हेगड़े ने प्रीत रंधावा का किरदार निभाया. हालांकि, इस फिल्म ने भी उम्मीद के मुताबिक काम नहीं किया.