menu-icon
India Daily

घर में आते ही नकुल धुल पर गिरी गाज! गुल्लू से लड़ाई के बाद बेघर होने की चर्चा

बिग बॉस 20 में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर आने वाले मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल के घर में आने के महज 1 दिन बाद ही इन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया.

Shilpa Shrivastava
घर में आते ही नकुल धुल पर गिरी गाज! गुल्लू से लड़ाई के बाद बेघर होने की चर्चा
Courtesy: X

नई दिल्ली: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 20 में इस बार दो वाइल्ड कार्ड ने एंट्री ली है. इन्हीं में से एक है सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल. इनके घर में आने के महज 1 दिन बाद ही इन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार, नकुल का घर में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू के साथ झगड़ा हुआ जो बढ़ते-बढ़ते फिजिकल हो गया. इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया. हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस के घर में नकुल धुल और गुल्लू के बीच तीखी बहस हुई, जो कथित तौर पर धक्का-मुक्की तक पहुंच गई. विवाद की शुरुआत काजी से हुई जब वो स्काउप ओपी का मजाक उड़ा रहे थे. इस दौरान नकुल ने बीच में आकर स्काउट का पक्ष लिया. फिर उनकी बहस काजी से शुरू हो गई.

नकुल और गुल्लू के बीच हुई धक्का-मुक्की:

मामले को शांत कराने के लिए गुल्लू बीच में आए, लेकिन नकुल और गुल्लू के बीच में बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते दोनों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी. घर के दूसरे सदस्यों ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की. इस घटना के बाद बिग बॉस द्वारा नकुल को घर छोड़ने का आदेश दिया. हालांकि, यह सब केवल रिपोर्ट्स हैं, अभी तक उनके घर से बेघर होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

कौन हैं नकुल धुल?

नकुल धुल हरियाणा के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. उन्हें इंटरनेट पर मिट्ठू डॉन के नाम से भी जाना जाता है. सोशल मीडिया पर उनके करीब 14 लाख फॉलोअर्स हैं. वह अपने व्यंग्यात्मक वीडियो, मीम्स और अलग-अलग मुद्दों पर टिप्पणी करने के लिए पहचाने जाते हैं. हालांकि, महिलाओं की सुरक्षा जैसे विषयों पर उनकी कुछ कथित टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना भी हुई है. बिग बॉस में उनकी एंट्री से दर्शकों को उम्मीद थी कि उनका अलग अंदाज घर के माहौल में नया मोड़ लाएगा.

बता दें कि रविवार के वीकेंड के वार एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घरवालों को अपमानजनक और गाली-गलौज वाली भाषा से बचने की सलाह दी. शो में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवादों को लेकर भी उन्होंने कंटेस्टेंट्स को सावधान किया.