menu-icon
India Daily

Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को बताया सांता, फोटो शेयर कर कही ये बात

Parineeti-Raghav: क्रिसमस के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटो साझा की है जो कि काफी रोमांटिक तस्वीर है. इन फोटो में राघव और परिणीति का प्यार साफ दिख रहा है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा है.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Parineeti-Raghav: परिणीति चोपड़ा ने पति राघव चड्ढा को बताया सांता, फोटो शेयर कर कही ये बात

हाइलाइट्स

  • परिणीति चोपड़ा ने पति राघव को बताया सांता
  • राघव संग तस्वीरें साझा कर कही ये बात

नई दिल्ली: परिणीति चोपड़ा की जबसे शादी हुई है वह अक्सर अपने पति राघव चड्ढा के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में अदाकारा ने कुछ तस्वीरें साझा की है जो कि सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. दरअसल, क्रिसमस के मौके पर परिणीति चोपड़ा ने अपने पति और आप सांसद राघव चड्ढा के साथ कुछ फोटो साझा की है जो कि काफी रोमांटिक तस्वीर है. इन फोटो में राघव और परिणीति का प्यार साफ दिख रहा है. फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने काफी अच्छा कैप्शन भी लिखा है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति चोपड़ा ने पति राघव को बताया सांता

दरअसल, परिणीति ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह राघव को पकड़े हुए नजर आ रही हैं. इस फोटो में परिणीति चोपड़ा ने काफी प्यारा कैप्शन भी दिया. अदाकारा ने लिखा 'मैं जिंदगी भर के लिए अपने सांता पर गिर रही हूं..' इस फोटो को फैंस काफी प्यार दे रहे हैं. वहीं फोटो की बात करें तो यह तस्वीर लंदन की है. इसका मतलब परिणीति और राघव लंदन में अपना वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं. 

इन तस्वीरों को देख फैंस भी उस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा मेरे फेवरेट कपल..वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि आप दोनों लव बर्ड्स को मैरी क्रिसमस.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

दोनों की शादी कब हुई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 को हुआ था. दोनों की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. इनकी शादी की तस्वीरों को देख फैंस ने भी इन्हें शुभकामनाएं दी थी. दोनों की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत के लोग भी आए थे. इनकी शादी के समय की कई तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आई थी जिसको लोगों ने पसंद किया था.