menu-icon
India Daily

परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा कितने अमीर हैं? सैलरी से लेकर संपत्ति तक यहां जानें सब कुछ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में राघव चड्ढा के पास एक घर भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 36-37 लाख रुपये है. हालांकि उनके 2022 के आधिकारिक एफिडेविट में कोई स्थायी संपत्ति (इम्मूवेबल एसेट) नहीं बताई गई थी. कुछ अनुमानों में उनकी नेटवर्थ को 30-35 करोड़ तक बताया जाता है, लेकिन ये आंकड़े उनके चुनावी हलफनामे से अलग हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा कितने अमीर हैं? सैलरी से लेकर संपत्ति तक यहां जानें सब कुछ
Courtesy: x

मुंबई: परिणीति चोपड़ा के पति और राजनेता राघव चड्ढा इन दिनों सुर्खियों में हैं. उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी जॉइन करने का ऐलान कर दिया है. इस राजनीतिक बदलाव के बीच उनकी नेटवर्थ, सैलरी और संपत्तियों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. 

राघव चड्ढा ने साल 2022 में राज्यसभा सांसद बनते समय जो एफिडेविट दिया था, उसके मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 50 लाख रुपये थी. इसमें चल संपत्ति (मूवेबल एसेट्स) लगभग 37 लाख रुपये बताई गई थी. उनकी संपत्तियों में शामिल हैं:- 

एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार

30 हजार रुपये नकद

6 लाख रुपये के शेयर और बॉन्ड्स

करीब 90 ग्राम सोना (जिसकी मौजूदा कीमत लगभग 13 लाख रुपये के आसपास हो सकती है)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में राघव चड्ढा के पास एक घर भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 36-37 लाख रुपये है. हालांकि उनके 2022 के आधिकारिक एफिडेविट में कोई स्थायी संपत्ति (इम्मूवेबल एसेट) नहीं बताई गई थी. कुछ अनुमानों में उनकी नेटवर्थ को 30-35 करोड़ तक बताया जाता है, लेकिन ये आंकड़े उनके चुनावी हलफनामे से अलग हैं.

मंथली सैलरी कितनी है?

राज्यसभा सांसद के रूप में राघव चड्ढा को बेसिक सैलरी के अलावा विभिन्न भत्ते मिलते हैं. उनकी कुल मासिक कमाई 2 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है. इसमें सांसद की बेसिक पे, कांस्टीट्यूएंसी अलाउंस और ऑफिस एक्सपेंस शामिल हैं. इससे पहले वे चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में भी काम कर चुके हैं, जिससे अतिरिक्त आय होती रही है. 

इसी के साथ परिणीति की अनुमानित संपत्ति 70 करोड़ रुपये से ज्यादा है. दोनों की कुल कम्बाइंड नेटवर्थ करीब 74-75
करोड़ रुपये के आसपास मानी जा रही है. शादी के बाद भी राघव अपनी साधारण लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. वे लग्जरी कारों या भव्य संपत्तियों की बजाय साधारण जीवन जीना पसंद करते हैं. 

राघव चड्ढा मूल रूप से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की और बड़े अकाउंटिंग फर्मों में काम किया. राजनीति में आने के बाद वे AAP के प्रमुख चेहरे बने और पंजाब से राज्यसभा सांसद चुने गए. अभी हाल ही में AAP छोड़कर BJP में शामिल होने के फैसले ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. फैंस और फॉलोअर्स अब उनकी आगे की राजनीतिक यात्रा और परिवारिक जीवन पर नजर रखे हुए हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनती रहती है.