menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, रणवीर सिंह की फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी किया कमाल, टॉप-5 लिस्ट में एंट्री

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 19.42 करोड़ रुपये की कमाई की. हफ्ते की शुरुआत शुक्रवार को 2.70 करोड़ से हुई, लेकिन वीकेंड में जोरदार उछाल देखने को मिला. शनिवार को 4.65 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस पर धूम, रणवीर सिंह की फिल्म ने पांचवें हफ्ते में भी किया कमाल, टॉप-5 लिस्ट में एंट्री
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज के एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. नई फिल्मों के आने के बावजूद यह फिल्म पांचवें हफ्ते में शानदार प्रदर्शन कर रही है, जो बड़े बजट की कमर्शियल फिल्मों के लिए काफी अनकॉमन बात है.

आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने पांचवें हफ्ते में 19.42 करोड़ रुपये की कमाई की. हफ्ते की शुरुआत शुक्रवार को 2.70 करोड़ से हुई, लेकिन वीकेंड में जोरदार उछाल देखने को मिला. शनिवार को 4.65 करोड़ और रविवार को 5.20 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन अब 1,122.54 करोड़ रुपये पहुंच गया है. 

वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1,766.12 करोड़ रुपये हो चुका है, जिसमें विदेशी बाजार से 422.50 करोड़ रुपये शामिल हैं. फिल्म अब 1800 करोड़ रुपये के ग्लोबल माइलस्टोन की ओर तेजी से बढ़ रही है. पांचवें हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल धुरंधर 2 ने अपने पांचवें हफ्ते के शानदार आंकड़ों के दम पर ऑल टाइम टॉप-5 लिस्ट में जगह बना ली है. यह उपलब्धि कई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए हासिल हुई है. 

पांचवें हफ्ते की टॉप-5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में:-

धुरंधर – 51.25 करोड़

छावा – 30.05 करोड़

स्त्री 2 – 24.65 करोड़

धुरंधर 2: द रिवेंज – 19.42 करोड़

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक – 18.74 करोड़

रणवीर सिंह के दमदार परफॉर्मेंस और एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म दर्शकों को थिएटर की ओर खींच रही है. एक महीने बाद भी रिपीट व्यूअर्स की तादाद अच्छी खासी बनी हुई है, जो फिल्म की कहानी और ब्रांड वैल्यू को दर्शाता है. फिल्म 19  मार्च 2026 को रिलीज हुई थी और शुरुआती हफ्तों में ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. अब पांचवें हफ्ते में भी स्थिर प्रदर्शन जारी रखना रणवीर सिंह और आदित्य धर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. 

दर्शक फिल्म की स्पाई थ्रिलर स्टोरी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और रणवीर के इंटेंस अवतार की तारीफ कर रहे हैं. कई लोग इसे सीक्वल के रूप में पहले भाग से भी बेहतर बता रहे हैं. अगर यही रफ्तार बनी रही तो धुरंधर 2 आसानी से 1800
करोड़ का वर्ल्डवाइड टारगेट पूरा कर लेगी. बॉलीवुड में ऐसे लंबे रन वाले फिल्में कम ही देखने को मिलती हैं, जो धुरंधर 2 को खास बनाती है. फैंस अब फिल्म के आगे के आंकड़ों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.