menu-icon
India Daily

'वन बैटल आफ्टर अनदर' का ऑस्कर अवॉर्ड्स में जलवा, जानें विनर्स को प्राइज मनी के साथ क्या-क्या मिलेंगे फायदे

लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. कोनन ओ'ब्रायन ने इस शानदार समारोह की मेजबानी की. भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा गया. इस बार पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड जीते, जिसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर शामिल हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'वन बैटल आफ्टर अनदर' का ऑस्कर अवॉर्ड्स में जलवा, जानें विनर्स को प्राइज मनी के साथ क्या-क्या मिलेंगे फायदे
Courtesy: x

मुंबई: 15 मार्च 2026 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ. कोनन ओ'ब्रायन ने इस शानदार समारोह की मेजबानी की. भारत में इसे जियो हॉटस्टार पर लाइव देखा गया. इस बार पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने सबसे ज्यादा छह अवॉर्ड जीते, जिसमें बेस्ट पिक्चर और बेस्ट डायरेक्टर शामिल हैं. वहीं रायन कूगलर की 'सिनर्स' ने चार अवॉर्ड जीते, जिसमें माइकल बी. जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला. 

जेसी बकले ने जीता 'हम्नेट' से बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब

जेसी बकले ने 'हम्नेट' से बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जीता. सवाल यह है कि क्या ऑस्कर विजेताओं को कैश प्राइज मनी मिलती है? नहीं, एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज किसी भी कैटेगरी में सीधे कोई नकद इनाम नहीं देती. बेस्ट पिक्चर, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर या किसी भी कैटेगरी के लिए कोई प्राइज मनी नहीं होती. इसके बजाय विजेताओं को आइकॉनिक गोल्डन स्टैच्यू यानी ऑस्कर ट्रॉफी मिलती है.

यह ट्रॉफी 13.5 इंच ऊंची और 8.5 पाउंड वजनी होती है. इसे ब्रॉन्ज से बनाया जाता है और 24-कैरेट गोल्ड प्लेटिंग की जाती है. बनाने में करीब 400 से 1000 डॉलर (लगभग 33,000 से 83,000 रुपये) का खर्च आता है. लेकिन एकेडमी इसे ऑफिशियली सिर्फ 1 डॉलर (लगभग 83 रुपये) की वैल्यू मानती है. 1951 से लागू नियम के मुताबिक अगर कोई विजेता या उनके वारिस कभी ट्रॉफी बेचना चाहें, तो पहले एकेडमी को 1 डॉलर में वापस बेचने की पेशकश करनी पड़ती है.

एकेडमी अगर खरीद ले तो ट्रॉफी वापस चली जाती है, वरना बाजार में बेची जा सकती है. यह नियम इसलिए है ताकि ऑस्कर सम्मान का प्रतीक बना रहे, न कि कमाई का साधन. असली फायदा कैरियर बूस्ट से मिलता है. ऑस्कर जीतने से एक्टर की फीस कई गुना बढ़ जाती है. उदाहरण के तौर पर कई एक्टर्स ने अवॉर्ड के बाद 10-20 मिलियन डॉलर प्रति फिल्म तक कमाए. फिल्मों की बॉक्स ऑफिस कमाई भी बढ़ती है, एंडोर्समेंट डील्स मिलती हैं और इंडस्ट्री में रुतबा बढ़ता है. 

'वन बैटल आफ्टर अनदर' ने दिखाया अपना जलवा

कई विजेताओं को लग्जरी गिफ्ट बैग भी मिलता है, जिसकी वैल्यू लाखों में होती है. कुल मिलाकर ऑस्कर कोई कैश अवॉर्ड नहीं है, लेकिन यह फिल्मी दुनिया का सबसे बड़ा सम्मान है जो करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाता है. 'वन बैटल आफ्टर अनदर' और 'सिनर्स' जैसी फिल्मों के विजेताओं के लिए यह रात जीवन बदल देने वाली साबित हुई.