menu-icon
India Daily

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर क्यों छिड़ी बहस? जानें अवॉर्ड लेने के बाद क्या कहा?

जेसी बकली ने 'हैमनेट' में विलियम शेक्सपियर की पत्नी ऐनी हैथवे का किरदार निभाया था. फिल्म में वह प्लेग के दौरान अपने 11 साल के बेटे की मौत से जूझती दिखाई देती हैं. अवॉर्ड अनाउंस होते ही जेसी भावुक हो गईं और स्टेज पर अपने पति फ्रेडी से गले लगकर रो पड़ीं. स्पीच में उन्होंने फेलो नॉमिनीज को शुक्रिया कहा, प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर्स का आभार जताया.

antima
Edited By: Antima Pal
ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर क्यों छिड़ी बहस? जानें अवॉर्ड लेने के बाद क्या कहा?
Courtesy: x

मुंबई: ऑस्कर 2026 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली 'आइरिश' फेम एक्ट्रेस जेसी बकली की एक्सेप्टेंस स्पीच सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस का विषय बन गई है. फिल्म 'हैमनेट' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए उन्हें यह सम्मान मिला, लेकिन उनकी स्पीच में परिवार, पति और मातृत्व की खुशियों पर फोकस होने से लोगों की राय बंट गई.

ऑस्कर विनिंग एक्ट्रेस जेसी बकली की स्पीच पर क्यों छिड़ी बहस?

जेसी बकली ने 'हैमनेट' में विलियम शेक्सपियर की पत्नी ऐनी हैथवे का किरदार निभाया था. फिल्म में वह प्लेग के दौरान अपने 11 साल के बेटे की मौत से जूझती दिखाई देती हैं. अवॉर्ड अनाउंस होते ही जेसी भावुक हो गईं और स्टेज पर अपने पति फ्रेडी से गले लगकर रो पड़ीं. स्पीच में उन्होंने फेलो नॉमिनीज को शुक्रिया कहा, प्रोड्यूसर्स और क्रू मेंबर्स का आभार जताया. फिर अपने माता-पिता को याद करते हुए कहा- 'मॉम-डैड, सपने देखना सिखाने और दूसरों की उम्मीदों से खुद को परिभाषित न करने के लिए शुक्रिया. अपने पैशन से खुद को गढ़ना सिखाने के लिए शुक्रिया.'

लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं उनकी पति फ्रेडी को दिए गए वो दिल छू लेने वाले शब्द. जेसी ने कहा- 'फ्रेड, आई लव यू मैन. आई लव यू. तुम सबसे शानदार पापा हो, मेरे बेस्ट फ्रेंड हो और मैं तुम्हारे साथ 20,000 और बच्चे पैदा करना चाहती हूं, आई डू! आई डू!' उन्होंने अपनी 8 महीने की बेटी इस्ला को भी याद किया, 'मेरी छोटी बेटी इस्ला, जो अभी कुछ समझ नहीं रही और शायद दूध के सपने देख रही है, लेकिन यह बड़ा पल है. आई लव यू और मैं तुम्हारी मॉम बनकर बहुत खुश हूं.' 

जेसी की स्पीच में था फैमिली और मदरहुड पर फोकस

स्पीच के अंत में उन्होंने इसे यूके में मदर्स डे होने के कारण 'एक मां के दिल की खूबसूरत अराजकता' को समर्पित किया. उन्होंने महिलाओं की उस लाइनेज को याद किया जो हर मुश्किल में क्रिएटिव रहती है. आमतौर पर ऑस्कर स्पीच में राजनीति, फेमिनिज्म, ग्लोबल इश्यूज या सामाजिक मैसेज सुनाई देते हैं – जैसे इसी साल ग्रैमी में ट्रंप की इमिग्रेशन पॉलिसी का विरोध या गोल्डन ग्लोब्स में फिलिस्तीन सपोर्ट. लेकिन जेसी की स्पीच में सिर्फ पर्सनल खुशी, फैमिली और मदरहुड पर फोकस था, जिसे कई लोगों ने ताजगी भरा और रिफ्रेशिंग बताया.

लोगों ने यूं किया रिएक्ट

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'हॉलीवुड सालों से महिलाओं को सिखाता रहा कि एम्बिशन का मतलब सब छोड़कर आगे बढ़ना है, लेकिन जेसी ने सबसे बड़े स्टेज पर बिना झिझक पति के प्यार और मां बनने की खुशी सेलिब्रेट की.' कुछ ने इसे 'कल्चरल शिफ्ट' भी कहा. हालांकि कुछ यूजर्स को लगा कि ऐसे बड़े प्लेटफॉर्म पर पर्सनल मैसेज से बड़े इश्यूज की अनदेखी हुई. फिर भी ज्यादातर तारीफ हो रही है कि जेसी ने असली इमोशंस शेयर किए, जो आज के दौर में रेयर है. यह स्पीच न सिर्फ उनकी पहली ऑस्कर जीत थी, बल्कि 'आइरिश' एक्ट्रेस के रूप में इतिहास रचने वाली स्पीच भी बनी.