menu-icon
India Daily

भूमि पेडनेकर की हालिया टिप्पणी पर नेहा भसीन ने कसा तंज, बोलीं- 'चुप रहना बेस्ट है बहन...'

नेहा भसीन ने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की हालिया टिप्पणी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. भूमि ने नीट-यूजी 2026 के प्रदर्शनों में इस्तेमाल हुई भाषा को लेकर अपनी राय रखी थी.

antima
Edited By: Antima Pal
भूमि पेडनेकर की हालिया टिप्पणी पर नेहा भसीन ने कसा तंज, बोलीं- 'चुप रहना बेस्ट है बहन...'
Courtesy: X

Neha Bhasin Criticises Bhumi Pednekkar: सिंगर नेहा भसीन ने अभिनेत्री भूमि पेडनेकर की हालिया टिप्पणी पर सख्त प्रतिक्रिया दी है. भूमि ने नीट-यूजी 2026 के प्रदर्शनों में इस्तेमाल हुई भाषा को लेकर अपनी राय रखी थी. उन्होंने युवाओं से कहा था कि गुस्सा जताने के तरीके सही होने चाहिए और गाली-गलौज से बचना चाहिए. लेकिन नेहा भसीन ने इस बात पर आपत्ति जताई कि भूमि ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई पर कुछ क्यों नहीं कहा.

भूमि पेडनेकर की हालिया टिप्पणी पर नेहा भसीन ने कसा तंज

नीट-यूजी परीक्षा को लेकर चल रहे प्रदर्शनों में कुछ वीडियो वायरल हुए थे. उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल होने की बात कही जा रही थी. भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर इस भाषा की निंदा की. उन्होंने कहा कि देश का युवा इस तरह बात नहीं करता. प्रधानमंत्री देश के सबसे ऊंचे पद पर हैं और घर के बड़ों से भी हम ऐसे नहीं बोलते. कई लोगों ने भूमि की इस अपील का समर्थन किया, लेकिन कुछ ने सवाल उठाया कि 20 जुलाई के संसद मार्च में प्रदर्शनकारियों के साथ कथित पुलिस कार्रवाई पर वे चुप क्यों रहीं.

Neha Bhasin Story
Neha Bhasin Story Instagram Story

नेहा भसीन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में साफ लिखा कि अगर प्रधानमंत्री गालियों से नाराज हैं तो पुलिस द्वारा महिलाओं के साथ अनुचित व्यवहार पर भी आवाज उठानी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि पुलिस का काम कानून का पालन कराना और लोगों की रक्षा करना है, इसलिए वहां जवाबदेही क्यों नहीं दिखी. नेहा ने भूमि पेडनेकर पर एक और तंज कसा. उन्होंने लिखा कि भूमि लॉक अप शो में भी स्क्रिप्टेड थीं और प्रदर्शनों को लेकर भी. अगर हिम्मत नहीं है तो चुप रहना ही बेहतर है.

भूमि पेडनेकर पिछले हफ्ते रियलिटी शो लॉक अप के जजमेंट डे एपिसोड में नजर आई थीं. वहां वे हुमा कुरैशी के साथ जनता की आवाज के रूप में शामिल हुईं. शो की होस्टिंग फराह खान और रितेश देशमुख कर रहे हैं.